---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: ‘बॉलीवुड में खौफ…’ आग की लपटों के साथ भागती दिखी Sidharth Malhotra की हीरोइन! VVAN क्लिप को संभलकर देखें कमजोर दिल वाले

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि VVAN- Force of the Forrest क्लिप जारी किया गया है जिसमें तमन्ना भाटिया की पहली झलक दिखाई गई है। जाहिर है कि यह काफी खतरनाक होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2025 3:58 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया को एक साथ देखने के लिए लोगों के बीच पिछले लंबे समय से गहमागहमी जारी थी। अब ऐसे में बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से VVAN- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की लीड एक्ट्रेस के तौर पर जिस हसीना का नाम सामने आया उसे सुनने के बाद निश्चित तौर पर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। यूजर्स Tamannaah Bhatia को इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए दिखे हैं। VVAN- Force of the Forrest से झलक को दिखाते हुए तमन्ना भाटिया की ऑफिशल एंट्री की जानकारी दी गई है।

Sidharth Malhotra की नहीं दिखी झलक लेकिन Tamannaah Bhatia ने लूटी लाइमलाइट

VVAN- Force of the Forrest क्लिप में सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक तो नहीं दिखाई गई लेकिन आसमान में बिजली और घने अंधेरे के बीच एक गाड़ी रूकती है जिससे लाल साड़ी पहनी हुई महिला उतरती है। नंगे पांव जंगल की तरफ भागती हुई यह महिला बेसुध है। इस दौरान उसके पैर में कांटे भी चुभ जाते हैं अंधेरे के बीच जंगल में वह एक दिया जलाकर ला प्रज्वलित करती है। हाथ में दिया लेकर एक ऐसी जगह पर रूकती है जहां लिखा है, “चेतावनी सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है।” आग की लपटों के साथ महिला भागने लगती है।

VVAN- Force of the Forrest से स्क्रीन पर राज करने के लिए तैयार तमन्ना भाटिया

हाथ में दिया लेकर भागने वाली यह महिला कोई और नहीं बल्कि Tamannaah Bhatia है। हालांकि लुक को रिवील नहीं किया गया है लेकिन यह झलक देखने के बाद निश्चित तौर पर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे शेयर करते हुए बालाजी मोशन पिक्चर्स ने कैप्शन में लिखा, “भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित VVAN- Force of the Forrest इतिहास और लोक कथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी को सामने लाता है। इस शक्तिशाली कथा में तमन्ना भाटिया का स्वागत करते हुए खुशी हो रहा है। अपने आप में एक ताकत जो पहले कभी नहीं देखी गई। स्क्रीन पर राज करने के लिए तैयार है।”

VVAN- Force of the Forrest में Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia के लिए क्या कह रहे यूजर्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। वही इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स एक्साइटेड हो गए और एक ने कहा एक्टिंग ऐसी करो कि बॉलीवुड में खौफ पैदा हो जाए। वहीं दोनों स्टार्स को एक साथ देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026