Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह मराठी फिल्मों में भी दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्कूल कॉलेज आणि लाइफ’ को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं और फैंस फिल्म को लेकर भी एक्साइटेड हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आने वाली तेजस्वी Chala Hawa Yeu Dya शो पर फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थी।
खास अंदाज में मराठी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची Tejasswi Prakash, ब्लू ड्रेस में दिखीं गॉर्जियस
Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश जल्द ही मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए तेजस्वी को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह ग्लैमरस अंदाज से चर्चा में आ गयी है।
By: Anjali Wala
Published: अप्रैल 5, 2023 2:30 अपराह्न

---Advertisement---





