---Advertisement---

Temptation Island India: चेतना की चीटिंग से टूटे निशंक, बोनफायर नाइट में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें कपल्स बनकर आए कंटेस्टेंट को रियलिटी चेक मिलने वाला है। प्रोमो में निशंक फूट फूट कर रोते हुए नजर आते हैं। वहीं अर्जुन को अपनी गर्लफ्रेंड चेष्टा के बारे में भी कुछ ऐसा पता चलता है जिसके बारे में वह शॉक्ड रह जाते हैं। आईए देखते हैं प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 1:27 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: पिछले कुछ समय से टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया काफी एक्साइटिंग हो रहा है। शो में हर दिन कंटेंट अलग देखने को मिल रहे हैं। वहीं एपिसोड में कपल बनकर आए कुछ कंटेस्टेंट सिंगल्स के साथ अलग बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आए। वहीं अब बोनफायर नाइट में इस बात का खुलासा होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि आखिर किस कंटेस्टेंट का दिल टूट जाता है और किसे मिलता है नया प्यार। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें मौनी रॉय और करण कुंद्रा के सामने बोनफायर नाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है।

बोनफायर नाइट में होगा खुलासा

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें करण कुंद्रा यह कहते हुए नजर आते हैं कि शुरू करते हैं टेंप्टेशन आइलैंड इंडिया का बोनफायर। वहीं मौनी रॉय कहती है कि उनके पार्टनर के सीक्रेट उनके सामने आएंगे। प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैपश्न में लिखा, “बोनफायर नाइट में कपल्स करेंगे उनके पार्टनर की हर एक स्पाइसी मोमेंट का सामना। यह रियलिटी चेक में किसका टूटेगा दिल। जानिए किसके प्यार का खुलासा होगा आज। टेंप्टेशन आयलैंड इंडिया पर रात 8:00 बजे।”

प्रोमो में दिखा ट्विस्ट

जहां तक प्रोमो की बात करें तो इसमें अर्जुन अनेजा के सामने चेष्टा भगत के क्लिप को दिखाया जाता है। जिसमें चेष्टा निधि के रूम में आती है और फिर बाथरूम में चली जाती है जिसके बाद बटरफ्लाई मैन उसके पीछे आते हैं। वहीं करण कुंद्रा इस दौरान यह खुलासा करते हैं कि दोनों 20 मिनट तक वहां थे जिसे सुनकर अर्जुन हैरान रह जाते हैं। वहीं इस दौरान चेतना पांडे की क्लिप दिखाई जाती है जिसे देखने के बाद निशंक स्वामी फूट-फूट कर रोने लगते हैं। वहीं निकिता और जैद हदीद को देख उनके बॉयफ्रेंड तायने भी चौंक जाते है। अब ऐसे में इन खुलासों के बाद कौन सी जोड़ी खत्म हो जाती है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026