---Advertisement---

Temptation Island India: गर्ल्स विला में हिप हॉप पार्टी करने आएंगे ‘फुकरा इंसान’, टेम्पटर्स को मिलेगा यह खास मौका

Temptation Island India: शो में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान एक बार फिर मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमो वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि टेंप्टर्स अपने कनेक्शंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2023 12:54 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: मौनी रॉय और करण कुंद्रा का शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ में हर दिन खूब तड़के लगाए जाते हैं। निश्चित तौर पर फैंस की लिस्ट में यह शो एक अलग ही छवि बना चुकी है। शो का कंसेप्ट और कंटेंट काफी अलग है लेकिन यह सच है कि इसे पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। वहीं मेकर्स इसे मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस शो का प्रोमो खूब चर्चा में है। लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो शो में कुछ अलग होने जा रहा है। दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रह चुके अभिषेक मल्हान शो में मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में खास।

गर्ल्स विला में खूब होगी मस्ती

इस प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “गर्ल्स विला में आएंगे फुकरा इंसान और शुरू होगी हिप हॉप पार्टी। जहां टेंप्टर को मिलेगा मौका कनेक्शंस को इंप्रेस करने का। जानिए क्या होगा टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया पर।” कहने में कोई दो राय नहीं है कि यह प्रोमो वाकई काफी मजेदार है और निश्चित तौर पर इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करेंगे। फुकरा इंसान अपने अलग अंदाज से शो में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

इस तरह कर रहे कनेक्शन को इंप्रेस

प्रोमो में समध निधि को एक लैप डांस दिखा रहे हैं तो फैज गार्गी के लिए कुछ शायरी पढ़ते नजर आए। वहीं अक्षय चेतना के लिए बॉडी फ्लेक्सिंग करते दिखे। इस दौरान चेतना अक्षय के लिए काफी इमोशनल नजर आई और बाहर के रिश्ते के बारे में बात करती दिखी। इस तक के बीच गार्गी को आरोपों का सामना करना पड़ा और उन्हें नकली बताया गया।

आखिर कौन मारेगा गेम में बाजी

प्रोमो को देख इतना साफ जाहिर है कि कनेक्शंस को इंप्रेस करने के लिए टेंप्टर्स कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखेंगे और उसे करते हुए नजर आएंगे। अब ऐसे में या देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन सा टेंप्टर कनेक्शंस को इंप्रेस करने में कामयाब होता है। फुकरा इंसान अपने मजेदार अंदाज से शो में मस्ती करते हुए नजर आएंगे और इस दौरान अलग-अलग गेम के जरिए एंटरटेन करते हुए दिखेंगे। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह प्रोमो खूब चर्चा में है। यह पहली दफा नहीं है जब अभिषेक इस शो में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह एल्विश यादव के साथ शो में शिरकत करते दिखे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026