---Advertisement---

Temptation Island India: क्या अर्जुन अनेजा की जिंदगी में फिर प्यार ने दी दस्तक! विला में बन रहे नए कनेक्शन

Temptation Island India कपल में आए टेंप्टर्स अब सिंगल्स की तरफ अट्रेक्ट हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। इसमें चेष्टा भगत से लेकर अर्जुन अनेजा तक अपने नए कनेक्शन की खोज में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है क्योंकि अपकमिंग एपिसोड में कुछ तो नया होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 12:33 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: करण कुंद्रा और मौनी रॉय के प्यार की परीक्षा वाला शो टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया चर्चा में है। कपल्स अपने पार्टनर से दूर होने पर सिंगल्स के करीब आ गए थे जिसके बाद कई लोगों का दिल भी टूटा और कपल के बीच दूरियां भी आई है लेकिन इस सब के बीच नए प्रोमो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। विला में नए कनेक्शंस बनते हुए नजर आ रहे हैं और अब नई प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। इस प्रोमो को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि इसमें कुछ नया होने वाला है। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में।

क्या होगा शो में आगे

इस प्रोमो वीडियो पर लिखा है, “रिश्ते को मिले नए मायने होगा हार्टब्रेक या ब्रेकअप थ्रू।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगल टेंप्टर्स और कपल में आए टेंप्टर्स एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वीडियो में जहां चेतना पांडे और चेष्टा भगत की सिंगल्स के साथ नजदीकियां बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ समध चौधरी और अर्जुन अनेजा भी अपने पार्टनर से दूर होकर किसी और के करीब आ रहे हैं। अब ऐसे में यह तो दिलचस्प है कि आने वाले एपिसोड में कई कहानियां बनती हुई नजर आएंगी। आगे क्या होगा यह देखना वाकई दिलचस्प है।

कैपश्न देख लोगों की बढ़ी बेचैनी

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया खूब सुर्खियों में है। जहां बीते दिन शो से टायनी और निकिता एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ यह ट्विस्ट देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए जियो सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “इश्क का इकरार और टेंप्टेशन की तकरार। क्या ये नए कनेक्शंस कपल को ले जाएंगे टुवर्ड्स ए हैपिली एवर आफ्टर। जानिए क्या होगा। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया।” ऐसे में इतना तो तय है कि नए कनेक्शन के बाद कपल अपने पुराने रिश्ते को भूलकर एक नई जिंदगी को चुनते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026