---Advertisement---

Temptation Island India: लेडी लव संग खुलेआम रोमांस करते दिखेंगे करण कुंद्रा, शो में प्यार का जश्न मनाएंगे कंटेस्टेंट

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर पॉपुलर शो में कुछ खास होने जा रहा है जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, अपकमिंग एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को ज्वाइन करती हुई नजर आएंगी और इस दौरान दोनों रोमांस का तड़का लगाते दिखेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2023 12:57 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और इस कंसेप्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सच्चे प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार करण कुंद्रा के साथ क्वीन ऑफ हार्ट यानी मौनी रॉय नहीं बल्कि उनकी लेडी लव नजर आएंगी। जी हां, शो के अपकमिंग एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड कारण को ज्वाइन करती हुई दिखेंगी जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस प्रोमो में खास और क्यों है यह चर्चा में।

तेजस्वी ने बटोर ली लाइमलाइट

दरअसल इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड से यह आवाज आती है कि “सच्चे प्यार में बहुत सारी ताकत होती है उर्वी।” वहीं उसके बाद तेजस्वी प्रकाश की झलक दिखाई देती है। प्लंजिंग नेकलाइन रेड ड्रेस में तेजस्वी काफी खूबसूरत नजर आ रही है और वहीं इस दौरान शो में खूब प्यार की बातें होती है। टेंप्टर्स अपने कनेक्शन के लिए प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और प्रोमो को देखने के बाद फैंस इस एपिसोड को लेकर अपने बेताबी जताते हुए नजर आए।

शो में कपल लगाएंगे रोमांस का तड़का

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो जिओ सिनेमा ने इसे जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “सच्चे प्यार में है बहुत सारी ताकत तो आइए मनाते हैं प्यार का जश्न, तेजस्वी प्रकाश जब कर रही है करण कुंद्रा को ज्वाइन तो कंटेस्टेंट के बीच होगा खूब सारी मस्ती। जानिए क्या होगा आज टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया पर। आप इस शो को रात 8 बजे जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी बेकरारी कमेंट सेक्शन में बताते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि प्रोमो में करण और तेजस्वी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं इस दौरान टेंप्टर्स अपने कनेक्शंस पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026