---Advertisement---

Temptation Island India: 6 हफ्ते की दूरी के बाद निधि और मोहक आएंगे सामने! क्या ब्रेअकप होगा अंतिम फैसला

Temptation Island India:प्यार में 6 हफ्ते के बाद क्या मोहक और निधि एक दूसरे से अलग होकर अपने कनेक्शंस को चुनेंगे। यह देखना दिलचस्प होने वाला है तो वह वीडियो में एक दूसरे के आमने-सामने आने के बाद शिकायत करते हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि वीडियो फिलहाल चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखने के बाद शो के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2023 2:30 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: करण कुंद्रा और मौनी रॉय अपने शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ में जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। 6 हफ्ते के बाद कंटेस्टेंट अपने पार्टनर से मिलेंगे। जी हां कपल्स के तौर पर विला में एंट्री करने वाले ये कपल्स अलग-अलग विला में रह रहे थे। 6 हफ्ते से एक दूसरे से दूर थे ऐसे में कुछ कपल के बीच दूरियां आई है तो कुछ के बीच गलतफहमियां। क्या यह गलतफहमियों का दीवार टूट जाएगा और ये कपल्स एक दूसरे को माफ कर आगे बढ़ेंगे। यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी अलग लेवल पर है।

क्या होगा अंतिम फैसला

इस प्रोमो वीडियो में करण कुंद्रा यह कहते हैं कि “आज रिलेशनशिप या तो निखरेगी या फिर बिखरेगी क्योंकि टेंप्टेशन अब कनेक्शन बन चुके हैं। जिओ सिनेमा ने कहा अब होगा प्यार का रियल फैसला। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोहक और निधि करीब 6 हफ्ते के बाद एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं और इस दौरान निधि मोहक से शिकायत करती हुई नजर आती हैं। वहीं यह भी कहती हैं कि समध उनसे प्यार करते हैं। अब दोनों के बीच बातचीत के बाद क्या वे एक दूसरे के साथ रहना पसंद करेंगे या फिर यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

निधि और मोहक का होगा आमना-सामना

वहीं प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “6 हफ्ते की दूरी के बाद निधि और मोहक का आज फाइनली होगा आमना सामना। क्या होगा उनकी रिलेशनशिप का फाइनल फैसला। जानने के लिए देखिए टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया आज और कल रात 8 बजे सिर्फ जिओ सिनेमा पर।” आप शो को जिओ सिनेमा पर फ्री में एंजॉय कर सकते हैं। यह वाकई काफी जबरदस्त होने वाला है क्योंकि शो में आने के बाद कनेक्शंस बदल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026