---Advertisement---

Temptation Island India: फाइनल फैसले पर पहुंची रोनक-गार्गी की रिलेशनशिप, क्या 11 साल बाद हो जाएंगे एक-दूसरे से दूर

Temptation Island India: 11 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिर क्या होगा रौनक और गार्गी का अंतिम फैसला यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि अपकमिंग एपिसोड में काफी हंगामे हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान गार्गी और रौनक काफी इमोशनल नजर आते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2023 2:24 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया अब अंतिम पड़ाव पर है जहां कपल्स को फाइनल फैसले लेने हैं। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले रौनक गुप्ता और गार्गी एक दूसरे के आमने-सामने आने वाले हैं। यह कपल एंट्री के बाद से लगातार लाइमलाइट में रहे हैं। अब ऐसे में 11 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिर ये क्या फैसला लेते हैं इस पर लोगों की निगाहें हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब चर्चा में है और लोग अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

आज है प्यार की परीक्षा का फाइनल फैसला

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “इतने साल के उतार और चढ़ाव के बाद रौनक और गार्गी की रिलेशनशिप आ पहुंची है अपने फाइनल फैसले पर। जानिए क्या होगा इनका फाइनल फैसला। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया के ग्रैंड फिनाले पर आज रात 8 बजे सिर्फ जिओ सिनेमा पर। वहीं करण कुंद्रा यह कहते हैं कि “आज है प्यार की परीक्षा का फाइनल फैसला।”

प्रोमो देख फैंस हुए ओवर एक्साईटेड

वहीं प्रोमो में रौनक गार्गी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि “तूने पहले दिन से मेरे पर पर्सनल अटैक शुरू कर दिए उन लड़कों के साथ जिन्हें तुम एक हफ्ते पहले मिली है। मैंने जो क्लिप देखी है उसमें तो लड़का भाव खा रहा है।” वहीं गार्गी कहती हैं कि “मैं रिलेशनशिप को कैसे समझती कभी जब मैं तुम्हें ही नहीं समझ पाई।” रौनक यह कहते हैं कि “क्यों थी तू मेरे साथ 11 साल तक इतना अपमान अगर तुमको मेरा करना था तो चली जाती बांध के तुम्हें कभी नहीं रखा था।” वहीं गार्गी कहती हैं कि इस इंसान से मैं प्यार नहीं कर सकती।

कपल्स दिखे इमोशनल

आगे रौनक कहते हैं कि “तुझे देखा तो लगा है सपना मन करता है कि श्रद्धा तिवारी तुझे बना लूं अपना।” वहीं श्रद्धा वहां मुस्कुरा रही होती है। इसके बाद गार्गी कहती हैं, “तुम बदल गए हो इसे नजरअंदाज करूं ये कोई वजह भी नहीं। आज तुमसे बस यही कहना चाहती हूं क्योंकि सच तो यह है मैं आज भी एक बार फिर तुम्हें पहली बार मिलना चाहती हूं।” गौरतलब है कि कपल 11 साल के रिलेशनशिप के बाद टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया के विला में पहुंचे थे लेकिन अब उनका अंतिम फैसला जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026