---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले ही धनुष- कृति सेनन को धो डाला, कमाई में भारी गिरावट

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का असर दिखने लगा है। फिल्म ने धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' तो कड़ी टक्कर दी है। इस लव स्टोरी की कमाई में भारी गिरावट आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2025 10:51 पूर्वाह्न

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: साल 2025 लव स्टोरी का ईयर रहा है। लेकिन लगता है कि, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ पर ग्रहण लग गया है। अचानक से फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। ‘तेरे इश्क में’ ने तीन दिन के अंदर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। लेकिन अब लग रहा है कि, 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करने पड़ेगी। कृति सेनन और धनुष की ये लव स्टोरी पिछले 6 दिनों में 76.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस केक्शन कर चुकी है। छठे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण रणवीर सिंह की 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर’ को कहीं ना कहीं माना जा रहा है। क्योंकि मूवी ने प्री-बुकिंग से ही काफी अच्छी कमाई कर ली है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6 में आयी भारी गिरावट

‘तेरे इश्क ‘में का बजट लगभग 85 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अभी तक ये 76.75 करोड़ रुपए की कमा सकी है। बजट निकालने के ये बेहद करीब है। लेकिन आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कमाई में गिरती जा रही है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

छठे दिन इसने सिर्फ 6.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। वहीं, पांचवे दिन ये कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपए था। ऑपनिंग डे पर 16 करोड़ कमाने वाली ‘तेरे इश्क में’ ने रविवार को सबसे ज्यादा यानी की 19 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन उसके बाद से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ क्या धनुष और कृति सेनन की लव स्टोरी पर पड़ रही भारी

रणवीर कपूर की एक्शन, थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें रणवीर अंडर कवर एजेंट बने हुए हैं और पाकिस्तान में मिशन चला रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है। प्री-बुकिंग से इस फिल्म ने 3.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। प्री-बुकिंग के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ऑडियंस इसे लेकर कितनी बेताब है? यही वजह है कि, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में कमी आयी है। 5 दिसंबर को इस लव स्टोरी के कलेक्शन में और भी ज्यादा गिरवट आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘तेरे इश्क में’ को 100 करोड़ तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026