---Advertisement---

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की आंधी में उड़ा एक्टिंग का किंग धनुष, देखें कैसे लव स्टोरी पर भारी पड़ी देशभक्ति?

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क 'में को बड़ा झटका दिया है। इस लव स्टोरी की कमाई में भारी गिरावट आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2025 11:54 पूर्वाह्न

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8: कृति सेनन और धनुष की दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। इस एक हफ्ते में मूवी ने अपना बजट तो निकाल लिया है। लेकिन अब इसे भयकंर कॉम्पिटिशन का सामान कारना पड़ रहा है। ‘तेरे इश्क में’ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ को पार चुका है। लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार पर रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर’ ने ब्रेक लगा दिए हैं। दरअसल, शुक्रवार को जैसे ही धुरंधर रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस बंट गई और धनुष की मूवी को इसका नुकसान हुआ है। वीकेंड पर ये हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8 में आयी भारी गिरावट

‘तेरे इश्क में’ एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है। इसमें कृति सेनन और धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी का बजट 85 करोड़ के आस-पास है।

Picture Credit: Sacnilk

रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ये मूवी 100 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेकिन अब अचानक से इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। मूवी ने आठवें दिन सिर्फ 3.65 करोड़ रुपए कमाए हैं। जिसके बाद सिर्फ भारत में ‘तेरे इश्क में’ का टोटल कलेक्शन 87.30 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को कहीं ना कहीं माना जा रहा है। जिसकी वजह से लग रहा है कि, आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म वीकेंड पर और भी कम कमा कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने कृति सेनन और धनुष की लव स्टोरी को दिया झटका

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म रिलीज से पहले से ही चर्चाओं में है। प्री-बुकिंग से 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Picture Credit: Sacnilk

5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस देशभक्ति से भरी फिल्म की काफी हाइप है। यही वजह है कि, कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर रहा है। 5 दिसंबर को ये गिरावट साफ देखी जा सकती है। आपको बता दें, धनुष और रणवीर सिंह दोनों ही अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार बॉलीवुड स्टार ने साउथ सुपर स्टार को पछाड़ दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026