---Advertisement---

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार का इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद दिखा स्टारडम, चंद मिनटों में फॉलोवर्स के मामले तोड़े कई रिकॉर्ड

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय ने इंस्टाग्राम पर धांसू एंट्री मारी है और यही वजह है कि फॉलोवर्स के मामले में वे कई रिकार्ड्स को तोड़ रहे हैं। यह सच है कि साउथ स्टार्स फैंस को खूब इम्प्रेस करते हैं लेकिन फैंस की दीवानगी भी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2023 12:25 अपराह्न | Updated: अप्रैल 3, 2023 1:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों की पॉपुलैरिटी खूब बढ़ी है। आज हिंदी फिल्मों से ज्यादा लोग साउथ की फिल्म को एन्जॉय करते हैं। यही वजह है कि लोगों के बीच साउथ स्टार्स की पॉपुलैरिटी भी खूब है। साउथ के स्टार्स का स्टारडम देखने लायक है। फैंस की भीड़ उनको फॉलो करती है और यही वजह है कि साउथ सुपरस्टार विजय ने जब इंस्टाग्राम पर कदम रखा तो फॉलोवर्स की लाइन लग गई। जी हां, वैसे तो विजय की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है लेकिन अब इंस्टाग्राम पर भी फैंस ने यह साबित कर दिया।

फोटो शेयर कर दी फैंस को डेब्यू की जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

एक्टर विजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को सोशल मीडिया पर डेब्यू की जानकारी दी। फोटो में व्हाइट टीशर्ट के ऊपर ब्लैकज जैकेट में नजर आ रहे हैं। वह फोटो में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”हैलो नानबास और नानबिस।” इस फोटो पर अब तक 44 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: साउथ की इस हसीना को दिलोजान से चाहते थे Prabhu Deva, प्यार के खातिर तोड़ दी थी 16 साल की शादी

लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

रिपोर्ट्स की माने तो विजय की इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद से ही लोगों के बीच क्रेज बरकरार है। सिर्फ 90 मिनट में 1 मिलियन फॉलोवर्स आ गए वहीं 3 अप्रैल को डेब्यू करने वाले विजय को फिलहाल 4.3 मिलियन फॉलोवर्स है। यह इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि विजय को लोग किस हद तक चाहते हैं।

दुनियाभर में है विजय का स्टारडम

गौरतलब है कि थलपति विजय के फैंस साउथ में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। विजय की फिल्मों को देखना लोग पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं एक्टर की इंस्टाग्राम पर धांसू एंट्री से फैंस काफी खुश हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही ‘लियो’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी होंगे।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026