---Advertisement---

The 50: अरबाज पटेल के सामने फूट-फूट कर रोती दिखी निक्की तंबोली, लोग बोले ‘इसे भी बिग बॉस बना दिया’

The 50: द 50 में निक्की तंबोली और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल का रिश्ता क्या दाव पर लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो में दोनों के बीच अनबन देखा गया वहीं इसे देखकर क्यों यूजर्स ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 2:03 अपराह्न

The 50
Follow Us
---Advertisement---

The 50: आखिरकार जिओ हॉटस्टार पर द 50 की शुरुआत 1 फरवरी से हो चुकी है और इस शो को लेकर लोगों में एक अलग ही खुमार देखा जा रहा था। वहीं इस सब के बीच अब नए प्रोमो में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच अनबन देखी गई है। हालांकि इस वीडियो को देखकर यूजर्स ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं जहां निक्की तंबोली रोती हुई नजर आ रही है तो उनके बॉयफ्रेंड उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि द 50 में जाने से पहले निक्की तंबोली यह कह चुकी है कि वह किसी भी रिश्ते को दिल से बनाती है लेकिन अरबाज पटेल दिमाग से खेलते हैं। अब ऐसे में उनका रिश्ता इस गेम में क्या मोड़ लेता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

क्या निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच हुई द 50 में अनबन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

द 50 के प्रोमो वीडियो में निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से यह कहती हुई नजर आती है कि “तुम समझ क्यों नहीं रहे मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि यह लोग मुझे क्या समझ रहे हैं। इस पर अरबाज उन्हें यह कहते हुए नजर आते हैं कि तू तेरे हिसाब से खेल लेकिन स्मार्ट प्ले कर। ऐसे में निक्की तंबोली रोते हुए कहती है सब तो गेम ही खेल रहे हैं लेकिन हम क्या कर रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड कहते हैं, “कहीं झुकना होता है कहीं नहीं झुकना होता है जहां झुकना होता है वहां झुकना पड़ता है।” ऐसे में निक्की तंबोली कहती है मैं किसी के छत्रछाया में नहीं रहूंगी।

The 50 शो को ट्रोल करने लगे इंटरनेट यूजर्स

वहीं द 50 के इस वीडियो में अरबाज यह समझाते हुए नजर आते हैं कि यह सर्वाइवल का गेम है यहां सरवाइव करना पड़ेगा निक्की। जिस पर निक्की तंबोली रोती हुई नजर आती है। ऐसे में द 50 के लायन की आवाज आती है, “अलग है ना कहा था।” वहीं इस सबके बीच द 50 के प्रोमो को देखने के बाद जहां कुछ यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह सब नहीं देखना है इस शो के लिए काफी एक्साइटेड था लेकिन इसे बिग बॉस मत बना दो। एक यूजर ने कहा बोला था ना इसे भी बिग बॉस बना देंगे। वही निक्की तंबोली को एक यूजर ने फेक कहते हुए कहा इसका नाटक शुरू फुल फेक है यह।

गौरतलब है कि इससे पहले अरबाज पटेल और निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी में नजर आ चुके हैं जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026