---Advertisement---

The 50: पवन सिंह ने दी मनीषा रानी के शेरनी वाले हौसले को देख शाबाशी, कहा ‘जीत के आना बेटा’

The 50: मनीषा रानी को पवन सिंह ने सपोर्ट किया है और द 50 में उनके परफॉर्मेंस को लेकर तारीफ करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो मनीषा के हौसले को बढ़ाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2026 12:14 अपराह्न

The 50
Follow Us
---Advertisement---

The 50: सबसे बड़े रियलिटी शो के तौर पर फिलहाल द 50 को लेकर एक गजब खुमार देखा जा रहा है जहां एक के बाद एक अपडेट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं इस सब के बीच मनीषा रानी को उनके फैंस मास्टरमाइंड कहने लगे हैं जो गेम में सरवाइव करने के लिए कुछ इस हद तक मेहनत कर रही है। सोशल मीडिया पर मनीषा रानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। वहीं उनकी तारीफ करते हुए पवन सिंह ने एक पोस्ट लिखकर बिहार का नाम रोशन करने की बात करते हुए दिखे। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें द 50 कंटेस्टेंट मनीषा रानी को सपोर्ट मिला है।

मनीषा रानी के जज्बे को देख हतप्रभ हुए पवन सिंह

पवन सिंह ने द 50 के एक क्लिप को शेयर किया है जिसमें मनीषा रानी को अलग-अलग टास्क को करने के लिए शिद्दत से जुटे हुए दिखाया गया है। चोट लगने के बावजूद हार ना माने और किसी भी टास्क को बिना थके करने के लिए अडिग मनीषा रानी अपने अपीरियंस से द 50 में कमाल कर रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक बार फिर से वह चर्चा में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पवन सिंह ने मनीषा रानी को गुड लक विश किया है।

The 50 में मनीषा रानी को इस तरह पवन सिंह ने किया सपोर्ट

मनीषा रानी को द 50 में देखकर पवन सिंह उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया शाबाश बेटा बिहार को गर्व महसूस कराओ। तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो जीतो और आओ।” निश्चित तौर पर इस पोस्ट को देखकर मनीषा रानी के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि टीआरपी किंग की तरफ से सपोर्ट मिलना वाकई बहुत बड़ी बात है। मनीषा रानी का जलवा अलग लेवल का है और उनके शेरनी वाले हौसले की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 17, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 17, 2026

O'Romeo Box Office Collection Day 4

फ़रवरी 17, 2026

Rashmika-Vijay Wedding

फ़रवरी 17, 2026

Ameesha Patel

फ़रवरी 17, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 17, 2026