---Advertisement---

The Archies Trailer: क्यों सुहाना खान के दोस्त ही बन बैठे दुश्मन, लव ट्राइंगल की कहानी में किसे मिलेगा प्यार

The Archies Trailer: जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द आर्चीज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया। सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा इस फिल्म में लीड स्टार्स के तौर पर नजर आ रहे हैं। तीनों के बीच जहां एक तरफ लव ट्रायंगल दिखाया गया है तो वहीं सुहाना खान के दोस्त ही दुश्मन बन जाते हैं। आखिर क्या है इस ट्रेलर में खास आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 9, 2023 12:48 अपराह्न

The Archies Trailer
Follow Us
---Advertisement---

The Archies Trailer: लो जी, इंतजार खत्म हुआ और आ गया शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म द आर्चीज का ट्रेलर। इस ट्रेलर का शाहरुख के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था और यह कई महीनो में खास है। इस फिल्म से कई स्टार किड्स डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ना सिर्फ सुहाना खान बल्कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म वैसे तो फेमस कॉमिक ‘द आर्चीज’ पर आधारित है वहीं जोया अख्तर ने इस फिल्म के निर्देशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ट्रेलर वाकई काफी मजेदार और ट्विस्ट से भरपूर है।

ट्रेलर में नजर आई कहानी की झलक

जहां तक ‘द आर्चीज’ के ट्रेलर की बात करें तो अगस्त्य नंदा इसमें आर्ची बने हुए नजर आ रहे है। वहीं उनकी दोस्त बेटी यानी खुशी कपूर उनकी बचपन की दोस्त होती है। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा होता है जब तक कि वेरोनिका यानी सुहाना खान नहीं आ जाती है। वेरोनिका को देखते ही आर्ची उन्हें अपना दिल दे बैठे हैं तो दूसरी तरफ बेटी आर्ची को डेट करने की कोशिश में होती है। हालांकि ट्विस्ट तब आता है जब अगस्त्य नंदा रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर अपनी जिंदगी बिता रहे होते हैं लेकिन वेरोनिका के पिता रिवरडेल को मॉल बनाना चाहते हैं। इस वजह से शुरू होती है वेरोनिका की दोस्तों के साथ दुश्मनी। अब क्या होगा इसका अंजाम और लव ट्रायंगल में किस मिलेगा किसका प्यार।

यहां देखें Video:-

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो यह वाकई काफी मजेदार है। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद सुहाना खान की फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दूसरे लेवल पर है। जोया अख्तर निर्देशन में बन रही यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026