---Advertisement---

The Archies रिलीज से पहले क्यों ट्रेंड हुईं सुहाना खान और खुशी कपूर! इस नए पोस्टर ने बढ़ा दिया सस्पेंस

The Archies: जोया अख्तर ने 'द आर्चीज' फिल्म से पोस्टर को शेयर करते हुए अपने स्टार कास्ट से रूबरू करवाती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है की खुशी कपूर से लेकर सुहाना खान तक काफी अलग नजर आ रही है। उन्हें देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिलहाल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 5:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Archies: जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म का ‘द आर्चीज’ को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म में पहली बार 7 नए चेहरों को एक साथ जगह दी गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर बज बनना तो लाजमी है। इसमें शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू कर रही है तो दूसरी तरफ श्रीदेवी की बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा भी फिल्म से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा और भी चेहरे हैं जो पहली बार इंडस्ट्री में दमखम दिखाने वाले हैं। वहीं इस सब के बीच जया ने फिल्म से नए पोस्टर को जारी करते हुए कलाकारों से रूबरू करवाती हुई नजर आई जिसे देख लोगों में और भी सस्पेंस है।

इन पोस्टर्स को देख लोगों की थमी निगाहें

सुहाना के लूक को शेयर कर जोया ने लिखा,”कुछ चीजें वेरोनिका को खुद की तरह प्रभावित करती हैं। 7 दिसंबर को रॉनी और द आर्चीज़ से मिलें, केवल नेटफ्लिक्स पर।” इस पोस्टर पर करण जौहर ने लिखा, “सुहाना यू ब्यूटी।” वहीं श्वेता बच्चन ने “लव लव लव वेरोनिका”

वहीं जोया ने ख़ुशी को बेट्टी कूपर पोस्टर के रूप में पेश करते हुए कहा, “प्यार के चार अक्षर होते हैं और केक भी। बेट्टी कूपर दोनों के लिए है।” वहीं इन पोस्टर्स पर कई सेलेब्स जमकर कमेंट करते नजर आए और फ़िल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट शेयर की है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘द आर्चीज’ बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी पर दस्तक देगी वहीं इसमें सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा जैसे नए चेहरे नजर आने वाले हैं। फिल्म कॉमिक बुक ‘द आर्चीज’ का भारतीय रूपांतरण है जो वाकई काफी अलग होने वाली है। वैसे भी जोया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पर लोगों की निगाहें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment