---Advertisement---

The Ba***ds Of Bollywood 2: क्या शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान बनेगा बॉलीवुड का अगला बादशाह ? नेपो किड ने कैसे हिलाई मायानगरी?

The Ba***ds Of Bollywood 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ये साबित कर दिया है कि, वो कितने अच्छे डायरेक्टर और राइटर है। बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 पर काम चल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 27, 2025 4:29 अपराह्न

The Baads of Bollywood 2
Follow Us
---Advertisement---

The Ba***ds Of Bollywood 2: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने मायानगरी की काली सच्चाई को अपनी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज में बखूबी दिखाया है। इसे नेटफ्लिक्स पर काफी प्यार मिल रहा है। हर तरफ आर्यन खान की राइटिंग और डायरेक्शन की चर्चा हो रही है। इस बीच इस सुपरिहट वेब सीरीज के दूसरे पार्ट से जुड़ी हुई नई जानकारी सामने आयी है। किंग खान के लाडले आर्यन की सीरीज में काम करने वाले रजत बेदी ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2’ पर काम चल रहा है। पहले पार्ट की सक्सेस के बाद इसे लाया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किंग खान का बेटा किस तरह से आगे बढ़ रहा है।

The Ba***ds Of Bollywood 2 पर चल रहा काम

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2’ की जानकारी खुद रजत बेदी ने एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने बताया है कि, बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने कहा है कि, इसके दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। आपको बता दें, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इस समय विवादों में घिरती हुई दिख रही है। दरअसल, आर्यन खान को ड्रग्स मामले में 26 दिनों तक जेल में पहुंचाने वाले पुलिस अधिकारी समीर वानखेड़ ने किंग खान की फैमिली सहित प्रोडक्शन हाऊस रेड चिली पर केस किया हुआ है। रजत बेदी ने साफ अपने शब्दों में कहा है कि, ये सीरीज अपने पहले पार्ट की तरह सक्सेस फुल होगी। रजत बेदी ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज को अपनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बताया है। The Ba***ds Of Bollywood 2 कब और किस नई स्टोरी को लेकर रिलीज होगी। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने आर्यन खान को बनाया बॉलीवुड का अगला किंग

आपको बता दें, खुद शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज को बनाने में काफी मेहनत की है। इसका अंदाजा सीरीज के ट्रेलर की रिलीज पर साफ देखने को मिला। जब आर्यन खान पहली बार मीडिया के सामने आए और बोलना शुरु किया तो दुनिया देखती रह गई। आर्यन खान की आवाज और बोलने,चलने फिरने का तरीका बिल्कुल अपने पिता की तरह था। उनके अंदाज को देख लोग बोलने लगे कि, आर्यन खान बॉलीवुड के अगले किंग यानी बादशाह बनने वाले हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 बनना इसी का ही रिजल्ट माना जा रहा है। आपको बता दें, नेटफ्लिक्स पर इस वेब सीरीज को काफी प्यार मिल रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हैं। आपको बता दें, ये सीरीज बॉलीवुड में चलने वाली गैंगबाजी पर आधिरत है। जिसमें लक्ष्य लालवाणी , सहर बंबा , बॉबी देओल, मोना सिंह और राघव जुयाल जैसे बड़े कलाकार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Priyanka Chopra

अक्टूबर 30, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026