---Advertisement---

The Bengal Files Teaser: ‘आजाद हैं तो इतने बेबस क्यों…’ Mithun Chakraborty और Darshan Kumar की झलक मात्र ने खड़े किए रोंगटे, चंद मिनट में विवेक अग्निहोत्री ने बयां की कहानी

The Bengal Files Teaser: द बंगाल फाइल्स राइट टू लाइफ टीज़र जारी किया गया जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ दर्शन कुमार की झलक ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां हर स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 3:11 अपराह्न

The Bengal Files Teaser
Follow Us
---Advertisement---

The Bengal Files Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स जो अब बदलकर द बंगाल फाइल्स हो गई है इसका टीजर जारी किया गया। इसमें फुल ऑन धमाका देखा जा रहा है और कहने में दो राय नहीं है कि मिथुन चक्रवर्ती Darshan Kumar की फिल्म काफी अलग होने वाली है। कुछ सेकेंड के The Bengal Files Teaser को देखकर सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। वीडियो में हर किरदार की झलक दिखाई गई है और यह आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं क्या है इसमें।

द बंगाल फाइल्स टीजर में Mithun Chakraborty और Darshan Kumar का दिखा शॉकिंग अवतार

The Bengal Files Teaser में आवाज आती है, “मैं एक कश्मीरी पंडित हूं इसलिए यकीन के साथ कह सकता हूं बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। क्यों आजादी के 80 साल बाद भी हम communal Politics से लड़ते हैं। क्या हम आजाद हैं अगर आजाद हैं तो इतने बेबस क्यों हैं। इसके साथ ही दर्शन कुमार की झलक मात्र दिखाई देती है जो कश्मीरी पंडित के तौर पर एक बार फिर नजर आ रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की द बंगाल फाइल्स टीजर ने कुछ ही मिनट में खलबली मचा दी और लोग इसे देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कहा गया अगर कश्मीर ने दुख दिया तो बंगाल आपको डराएगा।

The Bengal Files Teaser में दिल दहला देने वाली झलक ने लोगों को किया शॉक्ड

जहां तक बात करें द बंगाल फाइल्स की तो एक बार फिर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है और ऐसे में द बंगाल फाइल्स राइट टू लाइफ को लेकर लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दिल दहला देने वाली झलक को जिस तरह से द बंगाल फाइल्स राइट टू लाइफ को दिखाने की कोशिश की गई है वह आपको हैरान कर देगा। हर किरदार के चेहरे पर बेबसी दुख का नजारा साफ दिखाई दे रहा है।

द बंगाल फाइल्स राइट टू लाइफ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है जिसमें Mithun Chakraborty, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और Darshan Kumar जैसे स्टार कास्ट नजर आने वाले है। The Bengal Files Teaser में हर किरदार की झलक दिखाई गई है जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026