---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 5: ‘दृश्यम’ 3 के बाद इस पॉपुलर फिल्म के स्टार कास्ट का दिखेगा जलवा, तमन्ना भाटिया-श्वेता तिवारी ने बढ़ा दी बेचैनी

The Great Indian Kapil Show 5: कपिल शर्मा के शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए आने वाले हैं दृश्यम 3 कास्ट लेकिन इस तक के बीच एक और वीडियो फिलहाल चर्चा में है। जहां आने वाले एपिसोड को लेकर बड़ा सबूत मिला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 4:38 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show 5
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 5: एक बार फिर से कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। जी हां, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 के आने की पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही पहले एपिसोड में किन स्टार कास्ट की झलक देखी जाएगी इसकी भी घोषणा कर दी गई है। क्या आपको पता है कि इसके बाद शो की खूबसूरती बनाने के लिए किस फिल्म के स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं। दरअसल दृश्यम 3 के अलावा आने वाले एपिसोड में श्वेता तिवारी और तमन्ना भाटिया को भी देखा जा सकता है और वह अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचेगी।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले मेहमान होंगे दृश्यम 3 कास्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स की तरफ से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी गई जब कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपल शो के सीजन 5 की घोषणा करते हुए पहले एपिसोड में आने वाले मेहमान की झलक दिखाई गई। जहां श्रेया शरन के साथ-साथ जयदीप अहलावत, अजय देवगन हंसी का तड़का लगाने के लिए आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कहा गया कि सबूत मिल गया पहले एपिसोड में दृश्य द कंक्लूजन की कास्ट की एंट्री पक्की है।

किन सितारों से सजने के लिए तैयार है कपिल का शो

वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी वायरल होने लगा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की एकता कपूर की फिल्म VVAN (वन) के स्टार्ट कास्ट की झलक दिखाई देती है जहां श्वेता तिवारी, तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा मनीष पॉल नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अनुपम सोनी की भी झलक दिखाई देती है। स्टार कास्ट को कपिल शर्मा के शो में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

कब शुरू होने के लिए तैयार है The Great Indian Kapil Show 5

जहां तक द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 की बात करें तो यह 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने के लिए तैयार है जिसमें जबरदस्त हंसी का तड़का लगने वाला है। नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह की शो में वापसी होने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026