---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: ‘किसी का शो बंद करवा दो…’ रणवीर इलाहाबादिया ने की समय रैना की तारीफ! कपिल का कटाक्ष सुन हंस पड़े लोग

The Great Indian Kapil Show: रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना को अपना दोस्त बताया तो कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकने वाली है। अब ऐसे में निश्चित तौर पर आने वाले इस एपिसोड का लोग इंतजार करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 3:50 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: समय रैना  और रणवीर इलाहाबादिया कपिल शर्मा के सामने नजर आने वाले हैं। 2 मई को नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा लेकिन इसकी कई अनसीन झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस एपिसोड को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हालांकि इस दौरान कॉमेडी का फुल तड़का लगने वाला है क्योंकि एक क्लिप में समय रैना की तारीफ करते हुए रणवीर ने उन्हें अच्छे दिल का इंसान बताया जिस पर चुटकी लेने में कपिल शर्मा पीछे नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्या है खास।

The Great Indian Kapil Show में दिखेगी रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की जुगलबंदी

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लाआफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया समय रैना को लेकर यह कहते हुए नजर आते हैं कि “मैं यह कहना चाहता हूं कि इनका दिल बहुत बड़ा है यह लोगों को जानना चाहिए।” कपिल शर्मा चुटकी लेते हुए कहते हैं, “हां आप किसी का शो बंद करवा दो और फिर भी आप जिंदा हो तो दिल तो साफ़ ही हुआ ना।” इसके बाद सब हंसने लगते हैं। वहीं रणवीर इलाहाबादिया यह कहते हुए नजर आते हैं कि पिछले 1 साल में हमारी दोस्ती गहरी हुई है मुझे ऐसा लगता है। जिस पर समय चुटकी लेते हुए कहते हैं कि हां इसे लगता है सही है।

कपिल शो में समय और रणवीर को देखने के लिए फैंस भी हुए क्रेजी

वहीं इस द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एपिसोड को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं और इसे लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा है कि अब यह एपिसोड तो देखना ही पड़ेगा। बता दे कि लाफ्टर डे के मौके पर यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है जहां समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को इंडियाज गोट लेटेंट विवाद के बाद एक साथ देखा जाएगा।

गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी की वजह से समय रैना के शो इंडियाज गोट लेटेंट को विवादों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें यूट्यूब से सभी एपिसोड भी हटाने पड़े थे। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में उन्हें देखना खास हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Thalapathy Vijay

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026