---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल ने ली शरवरी वाघ को लेकर सनी कौशल की चुटकी, विक्की कौशल और सुनील ग्रोवर ने भी जमाया रंग

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे विक्की कौशल के साथ सनी कौशल, मजेदार प्रोमो वीडियो वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर पसंद, आइए जानते हैं क्या हुआ खुलासा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 4:35 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में रणबीर कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड और भी इंटरेस्टिंग होने वाला है क्योंकि इस बार बॉलीवुड के दोस्त सुपर हीरो और भाई की जोड़ी दिखाई देने वाली है। वे जमकर शो में मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में खास जो है चर्चा में। आखिर किन स्टार्स के साथ धमाल मचाने वाले हैं कपिल शर्मा और क्या कुछ होगा इस बार खुलासा।

विक्की संग मस्ती करते दिखे सुनील

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा हंसने और हंसाने का तरीका इस बार कैजुअल नहीं बल्कि कौशल होगा क्योंकि आ रहे हैं द कौशल ब्रदर्स। वहीं प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा दोनों का स्वागत करते हैं और इस दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर आते है। सुनील ग्रोवर विक्की कौशल के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। वह उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि मेरे पति का नाम ‘क’ से है इस पर विक्की कहते हैं मेरी भी पत्नी का नाम क से ही है।

शरबरी को लेकर कपिल ने ली सनी की चुटकी

इस वीडियो में विक्की कौशल अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वह यह बताते हैं कि कभी-कभी ऐसा होता था जब हम लोग बचपन में जा रहे होते थे और पापा पीछे मुड़कर देखते थे तो सनी गायब रहता था और वह किसी गटर में मिलता था। वहीं कपिल शर्मा यह कहते हैं कि वैलेंटाइन डे 14 शरवरी सॉरी फरवरी को आता है और इसके बाद विक्की कौशल कहते हैं यह मजेदार पांच लाइन था। वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि क्या इशारों इशारों में शरवरी वाघ और सनी कौशल के रिश्ते पर कपिल शर्मा ने हिंट दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026