---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 2: एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा, दूसरे सीजन को लेकर नेटफ्लिक्स ने किया बड़ा खुलासा

The Great Indian Kapil Show Season 2: कपिल शर्मा बहुत जल्द 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फर्स्ट सीजन को अलविदा कह कर दूसरे सीजन की तैयारी में लग जाएंगे जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 12:39 अपराह्न | Updated: जून 19, 2024 2:09 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show Season 2
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 2:द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में कई वीआईपी मेहमान आए और उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़े लेकिन इस सब के बीच फैंस को तगड़ा झटका लगा। कपिल ने सीजन खत्म होने की अनाउंसमेंट कर दी और अब नए सीजन को लेकर क्या है OTT की तैयारी। इस बारे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर। इसे लेकर नेटफ्लिक्स ने लोगों को एक खास तोहफा दिया है। जहां सीजन 1 की समाप्ति को लेकर फैंस को कपिल शर्मा ने लोगों को झटका दिया वहीं सीजन 2 की अनाउंसमेंट से फैंस का दिल जीत लिया है।

सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में

दरअसल नेटफ्लिक्स में एक पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में और नए सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 बिंग करलो।” बता दें कि कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का आखिरी एपिसोड की शूटिंग कार्तिक आर्यन के साथ हो चुकी है। 22 जून को यह सीजन खत्म हो जाएगा। सीजन 2 को लेकर सस्पेंस बरकरार था और अब ऐसे में मेकर्स ने लोगों को तोहफा दिया है।

फाइनल एपिसोड को एंजॉय कर सीजन 2 के लिए रहें तैयार

वहीं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की समाप्ति की घोषणा कपिल शर्मा ने वीडियो में किया। वहीं उन्होंने कहा कि यह एक शानदार पहला सीजन रहा है। कई चीजे पहली बार हुई है जो हम हमेशा संभाल कर रखेंगे। हम उन सभी लोगों का आभारी है जो दुनिया भर से हमें प्यार दिए हैं। हम वादा करते हैं कि अपने दर्शकों को अगले सीजन के लिए बहुत इंतजार नहीं करवाएंगे। इस वीकेंड कार्तिक आर्यन के साथ फाइनल एपिसोड का आनंद ले और सीजन 2 के लिए तैयार रहे।

सीजन में लगा था खूब तड़का

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर के साथ अर्चना पूरन सिंह की मजेदार हंसी और कपिल शर्मा का पंचलाइन इस सीजन में जान डालने का काम किया था। ऐसे में सीजन 2 को लेकर भी लोगों की बेताबी बढ़ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026