---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: खान सर के अनुभव और किस्से सुनने के बाद भर आई कपिल की आंखें, इमोशनल होकर बोले- ‘आप ग्रेट हो’

The Kapil Sharma Show: आज के समय में कपिल शर्मा का कॉमेडी शो सभी दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड को देखने के लिए फैंस बड़ी उत्सुकता रखते हैं। शो के सेट पर कई ऐसे कलाकारों ने अपनी लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं जिन पर फैंस के दिलों ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 7, 2023 5:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: आज के समय में कपिल शर्मा का कॉमेडी शो सभी दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड को देखने के लिए फैंस बड़ी उत्सुकता रखते हैं। शो के सेट पर कई ऐसे कलाकारों ने अपनी लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं जिन पर फैंस के दिलों में और भी उत्सुकता बढ़ गई है। इस शो के हर हफ्ते लेटेस्ट एपिसोड में नए-नए सिलेब्स से रूबरू होने का मौका मिलता है। शो के दौरान कई खुलासे हो जाते हैं जिस पर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। अब आने वाले एपिसोड में पटना के खान सर यानी फैजल खान बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं।

प्रोमो वीडियो में खान सर ने किया खुलासा

अपकमिंग एपिसोड को लेकर बताया गया है कि फैजल खान के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर्स गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा और सिंगर अल्फाज राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव शो में नजर आएंगी। यहां पर सभी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि खान सर अपने अनुभव के बारे में बात करते हैं।

ढाई लाख फीस की जगह 7500 रुपए में छात्रों को पढ़ाते खान सर

लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि फैसल खान बताते हैं कि कैसे उन्होंने यूपीएससी को छात्रों के लिए पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने का फैसला लिया और कक्षाओं की फीस ढाई लाख रुपए से घटाकर 7500 रुपए की। इसके अलावा अपने संस्थान में पढ़ने के लिए आए छात्रों की कहानी भी शेयर की है। खान सर के इस अनुभव को सुनते हुए कपिल शर्मा काफी इमोशनल हो जाते हैं। खान सर कहते हैं कि “एक लड़की मेरे पास आई और कहा कि सर कृपया मेरी क्लास को सुबह कर दीजिए। मैंने पूछा कि क्यों? जिस पर लड़की ने जवाब दिया कि मैं शाम को बर्तन धोने जाती हूं। यह सब सुनकर मेरा दिल टूट गया।”

Also Read- महंगी बाइक पर राइड का मजा लेते हुए AAYUSHMAN KHURANA ने सुनाई कविता, कशिश भरी आवाज में फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

खान सर की बात पर इमोशनल हुए कपिल और सभी फैंस

अन्य प्रोमो वीडियो में खान सर कहते हैं कि “एक लड़का भी मेरे पास आया। जो बालू बेचकर क्लास की फीस चुकाता था। मैं उससे पैसे नहीं ले सकता था। मैंने उस दिन फैसला किया कि कोई भी जो पढ़ने आता है और जहां तक पढ़ना चाहता है। मैं सब करूंगा।” इस कहानी को सुनने के बाद कपिल शर्मा के साथ-साथ वहां बैठे फैंस और अर्चना पूरन भी काफी इमोशनल हो गई और सभी उनकी नेक पहल के लिए तालियां बजाते हुए नजर आए।

इसके बाद कपिल शर्मा उनकी इस पहल पर कहते हैं कि ‘सर आप बहुत ज्यादा ग्रेट हो।’ एक अन्य प्रोमो में देखा जा सकता है कि खान सर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम सुनकर शर्मा जाते हैं। फिर कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि क्या आप रवीना टंडन को फॉलो करते हैं। इस बात को सुनने के बाद खान सर मुस्कुराहट देकर खास अंदाज में शर्मा जाते हैं।

Also Read- BBL 2022-23: 36 साल के MARTIN GUPTILL ने जड़ा बिना गेंद देखे ही गगनचुंबी छक्का, VIDEO देख आप भी बोल उठेंगे वाह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026