The Kapil Sharma Show: ‘दि कपिल शर्मा शो’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां आए दिन कोई ना कोई सेलेब्रिटी अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करते नजर आते हैं। इस बीच शो पर सोनाली बेंद्रे पहुंची और इस दौरान वह कपिल संग जमकर मस्ती करती हुई नजर आई। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कपिल मेहमानों का स्वागत करते हैं और सोनाली से कहते हैं कि “आप पहली बार उनके शो पर आ रही हैं, तो क्या लेंगी चाय? कॉफी या अर्चना जी की कुर्सी?” इस पर सोनाली मुस्कुराती हैं और कहती हैं, “मैं सच में अर्चनाजी की कुर्सी कहना चाहती हूं।” फिर अर्चना ने कहा, “अरे अपनी कुर्सी पकड़ लो, पहले यार, तुम मेरी कुर्सी के पीछे क्यों पड़े हो।”
The Kapil Sharma Show: क्या सोनाली बेंद्रे करेंगी अर्चना पूरन सिंह को रिप्लेस, कपिल शर्मा ने दिया ये खास ऑफर
The Kapil Sharma Show: दि कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सोनाली बेंद्रे पहुंची है। वीडियो में वह कहती हैं कि उन्हें अर्चना पुरण सिंह की कुर्सी चाहिए। आइये देखते हैं यह वीडियो।
By: Anjali Wala
Published: मार्च 30, 2023 9:48 अपराह्न

---Advertisement---





