---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: क्या शो में गुदगुदी करने वापस आएंगे Sunil Grover! कृष्णा अभिषेक ने किया बड़ा खुलासा

The Kapil Sharma Show: टीवी के चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले दशक से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। यह बात सच है कि आज इस शो को चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन अगर आज यह शो इस मुकाम पर है तो इसमें कई किरदारों के मेहनत और लगन शामिल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 17, 2023 4:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: टीवी के चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले दशक से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। यह बात सच है कि आज इस शो को चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन अगर आज यह शो इस मुकाम पर है तो इसमें कई किरदारों के मेहनत और लगन शामिल हैं। अगर ‘द कपिल शर्मा शो’ की बात करें तो गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर का नाम आना लाजमी है। हालांकि एक्टर पिछले लंबे समय से इस शो से गायब हैं लेकिन दर्शकों और फैन्स को यह उम्मीद है कि कभी कभी ना कभी उनकी शो में वापसी होगी। इस बीच हाल ही में शो में वापस लौटे कृष्णा अभिषेक ने गुत्थी की वापसी को लेकर बात करते नजर आए।

कृष्णा अभिषेक ने कहीं ये बात

कृष्णा अभिषेक को शो में वापस देखकर फैन्स काफी खुश हैं वहीं गुत्थी का भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं कृष्णा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इस बारे में बात कर रहे हैं। जब सुनील ग्रोवर की शो में वापसी को लेकर कृष्णा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह का कोई प्लान नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह सबके लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि “मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ काम करना वाकई काफी कमाल है और मैं काम करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

यह है मामला

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो साल 2018 में टूर से वापस लौट रहे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हो गई थी और उन्होंने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया था। इस वाकये के बाद ग्रोवर ने इस शो को छोड़ दिया। हालांकि कपिल इस मामले में उनसे माफ़ी भी मांग चुके हैं लेकिन लोगों का मानना है कि सुनील इस हादसे को भूल नहीं पा रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर यह खबर आती है कि एक्टर की वापसी हो सकती है लेकिन इस मामले में सुनील बात करने से हमेशा बचते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026