---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5:  होली का ‘केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर कितना पड़ा असर? छुट्टी पर देखने से पहले जानें

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड फिल्म को अगर आप होली पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें रिलीज के पांचवें दिन कितनी कमाई की है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 4, 2026 12:00 अपराह्न

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5:  लंबे विवाद के बाद 27 फरवरी 2026 को केरल स्टोरी 2 को रिलीज किया गया था. ये फिल्म साल 2023 की 300 करोड़ कमाने वाली केरल स्टोरी का सीक्वल बताई जा रही है. ये बॉलीवुड मूवी लव जिहाद पर आधारित है. ऑपनिंग डे पर इस फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपए कमाए थे। इसके बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी तेजी आयी लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. रिलीज के पांचवें दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. होली पर फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5 कितने कमाए?

केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के पांचवें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. सोमवार को ये कमाई 2.5 करोड़ रुपए थी. मंगलवार को होली के खास मौके पर मूवी का कलेक्शन बढ़ा है.

 

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5
Picture Credit: Sacnilk

इसके कलेक्शन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कामाख्या नारायण सिंह डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 30 करोड़  है. अभी तक ये फिल्म 16.65 करोड़ रुपए ही कमा सकी है. फिल्म अगर इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो  अपनी लागत निकाल सकती है. बेहरहाल फिल्म उम्मीद पर खरी उतरती हुई नहीं दिख रही है.  कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘द केरल स्टोरी 2’  की स्टोरी और स्टारकास्ट

द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड मूवी की स्टोरी की बात करें तो ये तीन हिंदू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है . ये मूवी लव जिहाद पर बनी हुई है. इसमें लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा हैं. इनकी एक्टिंग काफी पसंद की जा रही है लेकिन इसका कलेक्शन बहुत ही कम है. आपको बता दें, साल 2023 में आयी केरल स्टोरी का बजट 20 करोड़ के आस-पास था लेकिन इसे 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यही कारण है कि, इसका सेकंड पार्ट लाया गया. फिलहाल इसका कलेक्शन बहुत ही कम है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026