---Advertisement---

The Legend Of Hanuman season 3 Teaser को देख लोगों ने मारा ‘आदिपुरुष’ मेकर्स को ताना, रिलीज को लेकर फैंस हैं एक्साइटेड

The Legend Of Hanuman season 3 Teaser: हाल ही में प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं अब हनुमान पर आधारित एनिमेशन वेब सीरीज ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3’ जल्द ही रिलीज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 1:49 अपराह्न

The Legend Of Hanuman season 3
Follow Us
---Advertisement---

The Legend Of Hanuman season 3 Teaser: हाल ही में प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं अब हनुमान पर आधारित एनिमेशन वेब सीरीज ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका टीजर बीते दिनों जारी कर दिया गया है जो मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसको देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं और इसके दोनों पार्ट को पहले से काफी प्यार मिल चुका है। ऐसे में तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वही देख लोग अब इसे ‘आदिपुरुष’ से बेहतर बता रहे हैं।

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3’ के टीजर को देख लोगों ने किए कमेंट्स

हॉटस्टार ने ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3’ के टीजर को जारी करते हुए लिखा, “जिनका हो रहा है बेसब्री से इंतजार, आ रहे हैं महाबली हनुमान। देखिए महाबली हनुमान की कहानी का अगला चरण हॉटस्टार स्पेशल द लैंड ऑफ हनुमान सीजन 3 जल्द आ रहा है।” इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग यूट्यूब पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट में इसे ‘आदिपुरुष’ से बेहतर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आदि पुरुष मेकर्स को इस वेब सीरीज से कुछ सीखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha की छप्पर फाड़ कमाई को देख सातवें आसमान पर हैं कियारा-कार्तिक, फैंस को ऐसे दिया खास सरप्राइज

यहां देखें टीजर:-

आखिर कब रिलीज होने वाली है ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3’

बता दें कि यह वेब सीरीज जल्द हॉटस्टार पर रिलीज होगी। रिलीज तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही ऑन एयर होने के लिए तैयार है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखने लायक है। सीजन 3 के बारे में रिपोर्ट की मानें तो अगस्त 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लोगों के लिए खास है ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’

हॉटस्टार ने टीजर को जारी किया है जिसकी वीएफएक्स से लेकर किरदार तक जबरदस्त है। कहने में दो राय नहीं है कि एनीमेटेड मूवी के मामले में इसका कोई जवाब नहीं है। वहीं ‘आदिपुरुष’ की बात करें तो इसे लोगों ने वीएफएक्स की वजह से सिरे से खारिज कर दिया और इसके किरदार से लेकर डायलॉग तक को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बता दें कि ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 1 को 2021 में जारी किया गया था जिसमें 13 एपिसोड थे। वहीं इसके बाद सीजन 2 को भी 2021 में ही जारी किया गया और इसमें भी कुल 13 एपिसोड थे। सीजन 3 को लेकर इतना तो तय है कि जल्द ही यह वेब सीरीज आप हॉटस्टार पर इंजॉय कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026