---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे देखने टूट पड़ी भीड़, तीन दिनों में की 2500 करोड़ से ज्यादा कमाई

The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। जिसके कारण इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 20, 2026 3:03 अपराह्न

The Odyssey Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ओपेनहाइमर फिल्म के जरिए ऑस्कर जीत चुके हैं। लेकिन अब उनकी फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 2500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। भारत में भी नोलन की इस मूवी को खूब प्यार मिल रहा है।  बीते दिन रविवार को इस फिल्म ने भारत में बहुत अच्छा कलेक्शन किया है।

The Odyssey Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?

‘द ओडिसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 21 .90 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9195 शोज से हुई है। भारत में क्रिस्टोफर नोलन की ये मूवी टोटल कमाई 73.19 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2540 करोड़ रुपए है। ये मूवी अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ अब आगे बढ़ रही है। यह फिल्म नोलन के करियर की अब तक की सबसे महंगी मूवीज में से एक है, क्योंकि इसे पूरी तरह से महंगे 70 mm IMAX कैमरों से रियल लोकेशंस पर शूट किया गया है। लेकिन मेकर्स के लिए राहत की खबर ये है कि, फिल्म  2500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

‘द ओडिसी’  फिल्म में क्या है खास?

इस मूवी में लीड रोल में मैट डेमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन के साथ रॉबर्ट पैटिनसन जैसे बड़े कलाकार हैं। द ओडिसी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत IMAX 70mm कैमरों से शूट होना है। क्योंकि इससे वीडियो बिल्कुल रियल दिख रही हैं। ये फिल्म होमर के कालजयी महाकाव्य ‘द ओडिसी’ से प्रेरित है। इसमें एक योद्या की कहानी दिखाई गई है जो युद्ध जीतने के बाद मुसीबत में फंस जाता है और 20 साल बाद अपने घर पहुंचता है। इसमें राक्षसों और देवताओं को भी दिखाया गया है। फिल्म की स्टोरी और एडिटिंग के साथ ग्राफिक्स लोगों के दिल को जीतने वाले हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026