The Odyssey Box Office Collection Day 8: ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ऑडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से तबाही मचा दी है। विदेशों में ही नहीं भारत में भी ये मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस वीकेंड अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो ‘द ऑडिसी’ की टोटल कमाई और रिकॉर्ड्स के बारे में जरुर जानें।
The Odyssey Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
क्रिस्टोफर नोलन की मूवी द ऑडिसी ने रिलीज के आठवें दिन भारत में 6.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5383 शोज से हुई है। वहीं, द ओडिसी ने भारत में टोटल कमाई 115.92 करोड़ से ज्यादा कर ली है। इस फिल्म का बजट 2300 करोड़ के आस-पास है। लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4000 हजार करोड़ के आस-पास है। ये दुनियाभर में चलने वाली एक बड़ी हिट बन गई है।
‘द ओडिसी’ फिल्म ने कौन से रिकॉर्ड बनाएं है?
‘द ओडिसी’ फिल्म के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ये डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। नोलन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग करने वाली यही फिल्म है। इसने ‘द डार्क नाइट राइज’ फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर मूवी भी बन चुकी है। इसने नोलन की ऑस्कर विनर मूवी ‘ओपेनहाइमर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में मैट डेमन, ऐन हैथवे , टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन , जॉन बर्नथल और बेनी सफ्टी जैसे बड़े कलाकार हैं।







