The Odyssey Box Office Collection Day 9: क्या भारत में क्रिस्टोफर नोलन का नाम ही काफी है जहां उनके फैंस बिना सोचे समझे यकीन करते हैं। पहले ओपेनहाइमर से तबाही मचाने वाले डायरेक्टर की फिल्म द ओडीसी का बोलबाला एक बार फिर देखा जा रहा है। भारत में हर दिन कमाई जबरदस्त नजर आ रही है। वहीं इस सब के बीच अब शनिवार की कमाई देखने के बाद निश्चित तौर पर बॉलीवुड स्टार्स की भी बोलती बंद हो जाएगी। लगातार 9वें दिन कलेक्शन 10 करोड़ के पार नजर आया। आइए जानते हैं भारत में किस तरह से इतिहास दर्ज करने में द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 कामयाब रही है।
The Odyssey Box Office Collection Day 9 की कमाई देख बत्ती हो जाएगी गुल
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनने वाली द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 की बात करें तो इसने शनिवार को 11.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही 56.1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी शुक्रवार से दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 110 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। जाहिर तौर पर 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह ओपेनहाइमर को पस्त करते हुए नजर आ रही है।
ओपेनहाइमर पर इस तरह दबदबा दिखा रही ओडिसी
9 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल होना जाहिर तौर पर थे ओडिसी के लिए किसी खास रिकॉर्ड से कम नहीं है क्योंकि लगातार 63 दिन तक ओपन हाइमन ने कमाल दिखाया था। तब जाकर इसने 131 करोड रुपए की कमाई भारत में की थी लेकिन द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 के बाद यह ओपेनहाइमर के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुकी है। यह क्रिस्टोफर नोलन के लिए किसी माइलस्टोन से कम नहीं है।आने वाले समय में यह देखना काफी खास होने वाला है कि यह फिल्म किस तरह से दबदबा दिखाती है।
जहां तक बात करें द ओडीसी की तो इसमें जैंडया, टॉम हॉलैंड, ट्रेविस स्कॉट जैसे स्टार्स नज़र आए हैं।







