The Paradise Box Office Collection Day 11: नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बहुत अच्छा कमाई की है। लेकिन अब अजय देवगन की दृश्यम 3 के आने से मुश्किल में फंस गई है। क्योंकि अभी मूवी ने अपना बजट नहीं निकाला है।द पैराडाइज को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म भयंकर दर्शकों के आकाल से जूझ रही है। बीते दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इसका असर साफ देखने को मिला है।
The Paradise Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?
नानी की फिल्म द पैराडाइज ने रिलीज के 11वें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1581 शोज से हुई है। भारत में इसका टोटल कलेक्शन 135.75 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, विदेशों में ये ओवरसीज कमाई 31.05 करोड़ रुपए है। द पैराडाइज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 166.80 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 200 करोड़ का आस-पास बताया जा रहा है। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ घटती फिल्म की कमाई ने मेकर्स के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘द पैराडाइज’ फिल्म पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’
साउथ मूवी द पैराडाइज ने ने अपने पहले वीकेंड में शानदार शुरुआत करते हुए नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी और शुरुआती दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, सिनेमाघरों में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के प्रभाव और मजबूत क्रेज के चलते पिछले कुछ दिनों से ‘द पैराडाइज’ की कमाई की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती जरूर आई है, फिर भी यह फिल्म भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार करने वाली नानी की सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। लेकिन अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। जिसके कारण मेकर्स टेंशन में हैं।
