The Paradise Box Office Collection Day 15: साउथ सुपर स्टार नानी की ‘फिल्म द पैराजाइज’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यही वजह है कि, बिना ट्रेलर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 78.90 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। लेकिन अचानक से रिलीज के दूसरे दिन इसकी कमाई गिरती चली गई। अब हालत ये है कि, हाफ सेंचुरी से ज्यादा कमाने के बाद भी फिल्म अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है। बीते दिन फिल्म की कमाई काफी गिर गई है। नानी और राघव जुयाल की एक्शन और हिंसा से भरी इस फिल्म को फैंस का भी अब सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है।
The Paradise Box Office Collection Day 15 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 15वें दिन 89 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1320 शोज से हुई है। भारत में नानी और राघव जुयाल की ये फिल्म टोटल कलेक्शन 148.17 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 31.15 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 171.32 करोड़ रुपए कर चुकी है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ के आस-पास है। बीते दिन फिल्म की कमाई में 7.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले फिल्म ने 96 लाख रुपए कमाए थे। बढ़ते दिनों और गिरते शोज ने इस तेलुगु फिल्म की हालत खराब की हुई है। अगर इसी तरह से कमाई गिरती चली गई तो बजट निकाल पाना मेकर्स के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘द पैराडाइज’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
नानी स्टारर पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ आने के 15 दिनों के अंदर ही दम तोड़ते हुए दिख रही है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे ही दिन से बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण नेगेटिव रिव्यू है। काफी लोगों को नानी की इस फिल्म की कहानी कमजोर लगी है। इसके साथ ही इसमें काफी हिंसा भी है। जिसके कारण लोग इसे देखने से बच रहे हैं। इस फिल्म को बिना ट्रेलर और बहुत ही कम प्रमोशन के साथ रिलीज किया गया था। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला को लगा था कि, फिल्म नानी के स्टारडम पर चल जाएगी। ऑपनिंग डे पर ऐसा हुआ भी लेकिन बाद में यही प्लानिंग इस पर भारी पड़ गई। इसके साथ ही अजय देवगन की दृश्यम 3 के आने से नानी की फिल्म का ना सिर्फ कलेक्शन गिरा बल्कि शोज भी कम हुए हैं।







