---Advertisement---

The Raja Saab: ‘जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा…’ क्या 10 अप्रैल 2025 को रिलीज नहीं होगी Prabhas की फिल्म, जानिए मेकर्स की प्लानिंग

The Raja Saab: क्या प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख को किया गया पोस्टपोन, आइए जानते हैं आखिर कब हो रही है यह हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज, इस बात की पुष्टि खुद मेकर्स ने की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2024 5:37 अपराह्न | Updated: जनवरी 10, 2025 6:39 अपराह्न

The Raja Saab
Follow Us
---Advertisement---

The Raja Saab: प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) की जिसमें पैन इंडिया स्तर पर प्रभास एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार है। लगभग 200 से 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म की रिलीज तारीख बदल दी गई है। पहले ‘द राजा साब’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इस पर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आखिर कब प्रभास के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। हालांकि रिलीज तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयीहै।

कब रिलीज हो रही है Prabhas की The Raja Saab

‘द राजा साब’ मेकर्स ने x प्लेटफार्म पर इस बात की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “स्वैग को अधिकतम तक बढ़ाया गया और अब आपका जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को एक शाही दावत का इंतजार है।” इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि वह 23 अक्टूबर को आ रहा है। मारुति के निर्देशन में बनने वाली ‘द राजा साब’ फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार बज बरकरार था जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

क्या टल गई है Prabhas की The Raja Saab

प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज तारीख टलने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है। दरअसल बीते दिन यह खबर आई थी कि ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान प्रभास चोटिल हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि ‘द राजा साब’ फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है जिस वजह से मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Prabhas की The Raja Saab में कौन कौन स्टार आएंगे नजर

जहां तक बात करें प्रभास की ‘द राजा साब’ फिल्म की तो इसमें प्रभास के अलावा मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार और निधि अग्रवाल नजर आने वाली है। प्रभास की एक और फिल्म ‘फौजी’ भी लाइनअप है जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026