---Advertisement---

The Sabarmati Report Teaser ने मचाई हलचल, क्यों Vikrant Massey की फिल्म को लेकर हेटर्स निकाल रहे भड़ास

The Sabarmati Report Teaser: 'द साबरमती रिपोर्ट' रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे कर प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। आइए देखते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 4:56 अपराह्न

The Sabarmati Report Teaser
Follow Us
---Advertisement---

The Sabarmati Report Teaser: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) का टीजर जारी किया गया है जो निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के टीज़र को देखने के बाद इतना तो तय है कि एक बार फिर सच्चाई से पर्दा उठने वाला है। लोग साबरमती रिपोर्ट के जरिए साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना की सच्चाई से रूबरू हो सकेंगे। बेबाक अंदाज में नजर आने वाले हैं विक्रांत। ऐसे में टीजर रिलीज होने के बाद ‘द साबरमती रिपोर्ट’ विवादों में है।आइए देखते हैं।

The Sabarmati Report Teaser में क्या है खास

Credit- BalajiMotionPictures

विक्रांत को जर्नलिस्ट की भूमिका में एक्टर को देखने के लिए निश्चित तौर पर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं टीजर रिलीज होने के बाद लोग एक बार फिर क्रेजी हो गए हैं क्योंकि इस फिल्म के जरिए गुजरात के गोधरा कांड की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस टीजर को देखने के बाद जहां लोग इसे रियलिटी चेक बता रहे हैं और इसके साथ ही इसे आई ओपनर कह रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

The Sabarmati Report Teaser को लेकर Ekta Kapoor ने कहीं ये बात

फिल्म के टीजर को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए और इसके ट्रेलर को जारी करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, “आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी। सच्चाई को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता है।”

कब देख सकते हैं आप The Sabarmati Report

जहां तक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की बात करें तो यह 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रंजन चंदेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर है लेकिन यह सच है कि सोशल मीडिया पर टीजर ने सनसनी मचा दी है। लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

The Sabarmati Report Teaser: लोगों की प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026