---Advertisement---

The Traitors 2: ‘करमा वापस मिला…’ अभिषेक मल्हान को मास्टरमाइंड समझने वालों को झटका, एविक्शन क्लिप पर बवाल के बीच क्या बोले फुकरा इंसान

The Traitors 2: अभिषेक मल्हान के शो से एविक्शन को लेकर लोगों के बीच गहमागहमी जारी है। वहीं इस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आखिर फुकरा इंसान ने क्या कहा। जहां कुछ लोग इसे करमा बता रहे हैं तो कुछ ने मास्टरमाइंड कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 1:56 अपराह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2: करण जौहर के शो से जब से मुनव्वर फारूकी का एविक्शन हुआ है तब से उनके फैंस लगातार अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान को ट्रोल कर रहे है। इस सबके बीच अब क्लिप वायरल हो रहा है जहां दिखाया जाता है कि अभिषेक द ट्रेटर्स 2 से बाहर हो चुके हैं। वहीं इस क्लिप ने बवाल मचा दिया जहां हेटर्स करमा बता रहे हैं तो फैंस उन्हें मास्टरमाइंड बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस सबके बीच अभिषेक मल्हान द ट्रेटर्स 2 से एविक्शन के बीच एक वीडियो पोस्ट किया जहां उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं भाई।

कैसे The Traitors से अभिषेक मल्हान हुए बाहर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Yadav (@lockkupp_2)

वायरल क्लिप की बात करें तो द ट्रेटर्स 2 में श्वेता तिवारी यह पूछते हुए नजर आती है कि सब आ गए। ऐसे में रिया चक्रवर्ती कहती है अभिषेक बचा है तब एक्ट्रेस जवाब देती है लगता है अभिषेक गया। वहीं वीडियो में अभी दिखाया गया है कि क्रिस्टल डिसूजा यह कहती नजर आती है कि अभिषेक अच्छे खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें हटाना पड़ेगा। वहीं कल्लू और शाहनेल गिल ने ट्रेटर्स की जिम्मेदारी निभाते हुए फुकरा इंसान को बाहर का रास्ता दिखाया है।

The Traitors 2 को लेकर लोग किस तरह अभिषेक मल्हान के ले रहे मजे

वहीं इस सब के बीच क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिषेक अंत में ट्रेटर्स को फट्टू कहते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि “फट गई तुम्हारी डरपोक।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि शाहनील और कुल्लू ट्रेटर्स हैं। वहीं इस क्लिप को देखने के बाद एक यूजर ने कहा यह खुशी तो एक ने कहा करमा। एक यूजर ने कहा अरे यार कर्म तो जरूर वापस आता है तो एक ने कहा अब जाकर आया मेरे बेचैन दिल को करार। वहीं एक यूजर ने लिखा अच्छा जब मुनव्वर को एविक्ट किया तब तुम फट्टू नहीं थे।

एविक्शन के बाद क्या बोले फुकरा इंसान

वहीं इस सब के बीच अभिषेक मल्हान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि “वह जिंदा है उनका मर्डर नहीं हुआ है रियल लाइफ में।” इस दौरान वह बेड पर नजर आते हैं लेकिन द ट्रेटर्स 2 से उनके एविक्शन पर विवाद जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026