---Advertisement---

The Trial: प्यार, कानून और धोखे के बीच फंसी नजर आई काजोल, कोर्टरूम ड्रामा देखने से पहले जरूर जान लें ये खास बातें

The Trial: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आखिरकार ‘द ट्रायल’ को लेकर आ गई और हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सीरीज को देखने से पहले आप काजोल के इस ओटीटी डेब्यू को लेकर कुछ खास बातें जान ले तो बेहतर रहेगा। काजोल अपने इस कोर्टरूम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 2:00 अपराह्न

The Trial
Follow Us
---Advertisement---

The Trial: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आखिरकार ‘द ट्रायल’ को लेकर आ गई और हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सीरीज को देखने से पहले आप काजोल के इस ओटीटी डेब्यू को लेकर कुछ खास बातें जान ले तो बेहतर रहेगा। काजोल अपने इस कोर्टरूम ड्रामा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं अब जब यह हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है तो हंगामा होना तो तय है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर काजोल की इस वेब सीरीज को लोगों ने किस कदर दिया है प्यार। वहीं एक्ट्रेस ने किस कदर धमाल मचाती आई नजर।

धोखा खाकर काजोल का टूटा दिल

‘द ट्रायल’ वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें प्यार, कानून और धोखे के बीच जद्दोजहद में फंसी नजर आने वाली नोयोनिका ज्ञानी काजोल की कहानी है। कभी टॉप की वकील रहने वाली काजोल पति और बच्चों के लिए अपने पेशे को छोड़ देती है और एक हाउसवाइफ बन जाती है। बाद में उसे पता चलता है कि उसके पति जो जज हैं उन पर लोगों का फायदा उठाने के अलावा सेक्सुअल फेवर्स लेने का आरोप लगाया जाता है। पति के दिए धोखे से काजोल और उसके बच्चे रोड पर आ जाते हैं।

घर संभालने के लिए कोर्टरूम में नजर आई काजोल

अपने घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए एक बार फिर नोयोनिका कोर्टरूम में जाती है और वह अपने दोस्त के साथ काम करना शुरू करती है। वहीं बाद में कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब काजोल को पता चलता है कि उसके पति ने जिस वकील को हायर किया था वह भी बिकाऊ निकला। अब क्या काजोल अपने पति के धोखे को भुलाकर कानूनी दांवपेच से उसे निकालने में मदद करेगी या फिर क्या होगी आगे की कहानी। इसे जानने के लिए आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं।

काजोल की एक्टिंग को लोग कर रहे हैं खूब पसंद

8 एपिसोड की इस कहानी यानी वेब सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं काजोल की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि कानूनी दांवपेच में खेलती हुई काजोल काफी जबरदस्त नजर आ रही है और उन्होंने अपने डायलॉग से लोगों को इंप्रेस करने का काम किया है। इस वेब सीरीज में कुबरा सैत, अली खान, गौरव पांडे और आमिर अली नजर आ रहे हैं। ये इस वेब सीरीज को खास बनाने में अहम भूमिका निभाते दिखे। सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और फिलहाल हॉटस्टार पर रिलीज यह ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026