---Advertisement---

They Call Him OG: क्या पुष्पा 2 से भी बड़ी है पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म, जानें क्यों फैंस 1000 का टिकट खरीदने को भी हैं पागल?

They Call Him OG: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को देखने के लिए फैंस को ज्यादा जेब खाली करनी पड़ेगी। इसकी काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 18, 2025 12:03 अपराह्न

They Call Him OG
Follow Us
---Advertisement---

They Call Him OG: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस साउथ फिल्म का क्रेज लोगों पर इस कदर बढ़ चुका है कि, वो इसे देखने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। इस मूवी का टिकट साउथ में 1000 रुपए तक बिक रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये फैंस के लिए कितनी जरुरी बन चुकी है।

They Call Him OG की स्टोरी और कलाकार

‘दे कॉल हिम ओजी’ की स्टोरी की बात करें तो ये मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाती मूवी है। जब माया नगरी से अंडरवर्ल्ड का खात्म हो जाता है तो वहां पर माफिया सरगना ओजस गम्भीरा की एंट्री होती है। वो अपने दुश्मनों से बदला लेता है। ओजी इसी के ईर्द गिर्द घूमती मूवी है। आपको बात दें, इमरान हाशमी पहली बार तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इसमें इमरान हाशमी एक विलेन का रोल कर रहे हैं। वो ओजी के रोल में है, वहीं, पवन कल्याण लीड रोल में हैं जो कि, ओजी से टकराते दिखेंगे। इसमें एक्ट्रेसेस का रोल प्रियंका मोहन और श्रीया रेड्डी निभा रही हैं।

वीडियो क्रेडिट: DVV Entertainment

‘कॉल हिम ओजी’ क्या अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को दे पाएगी टक्कर?

‘कॉल हिम ओजी’ को सिनेमा घरों में 25 सितंबर को रिलीज होगी। आंध्र प्रदेश में इसका टिकट 1000 तक बिकेगा। इस मूवी को लेकर खबर आ रही है कि, हर दिन सिर्फ इसके 5 शो ही चलेंगे। इन कीमतों को 4 अक्टूबर तक रखा जाएगा। इसके बाद मूवी के टिकट सस्ते हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने इन बढ़े हुए टिकटों की कीमतों को मंजूरी दे दी है। 11 सितंबर से ही इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है। अमेरिका में 45000 टिकट बिकने की खबर है। ऐसे फैंस के अंदर सवाल उठ रहे हैं कि, क्या ये अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है क्या? क्योंकि इस मूवी को लेकर जनता के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026