---Advertisement---

They Call Him OG Teaser: Pawan Kalyan के ज़बरदस्त एक्शन सीन्स ने बढ़ाई उत्सुकता, जन्मदिन पर दिया फैंस को ये शानदार तोहफ़ा

They Call Him OG Teaser: Pawan Kalyan के फैंस काफ़ी वक्त से उनकी आगामी फ़िल्म ‘OG’ की एक झलक पाने का इंतज़ार कर रहे हैं। अब अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौक़े पर अपनी इस फ़िल्म का टीज़र शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 1:30 अपराह्न

Youtube
Follow Us
---Advertisement---

They Call Him OG Teaser: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन कल्याण 2 सितंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौक़े पर उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने फैंस के इस प्यार के जवाब में अपनी आने वाली फ़िल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का टीज़र जारी किया है। टीज़र इतना ज़बरदस्त है कि मेकर्स द्वारा इसे जारी करने के कुछ घंटों में ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है।

रिलीज़ हुआ Pawan Kalyan की फ़िल्म ‘They Call Him OG’ का टीज़र वीडियो 

‘They Call Him OG’ के इस टीज़र वीडियो का नाम ‘हंगरी चीता’ रखा गया है। इस टीज़र वीडियो में खून ख़राबा और ज़बरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं Pawan Kalyan इस टीज़र में शानदार एक्शन करते दिँक रहे हैं। इस टीज़र वीडियो की शुरुआत मुंबई से होती है जहां बड़े पैमाने पर बंदूक़ों की स्मगलिंग होती दिखाई गई है। इसके बाद तलवार पकड़े फ़िल्म के हीरो यानी Pawan Kalyan की एंट्री होती है जो गुंडों से ज़बरदस्त तरीक़े से लड़ते दिखाए गए हैं। इसी बीच वीडियो में यह सुनने को मिल रहा है कि “वह एक भयावह रक्त स्नान था”। 

इसके साथ ही वीडियो में Pawan Kalyan के कई शानदार शॉट्स हैं जब अभिनेता धुएं के बीच से तलवार लेकर निकलते हैं तो एक आवाज़ आती है कि “शैतान भी घबरा जाएगा”। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौक़े पर रिलीज़ हुई यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफ़ी धूम मचा रहा है। इस वीडियो को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं और अभिनेता के एक्शन की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। 

इमरान हाशमी और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी है फ़िल्म 

Pawan Kalyan स्टारर फिल्म ‘They Call Him OG’ का निर्देशन साउथ के जाने माने निर्देशक सुजीत ने किया है। फ़िल्म में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी हैं जो विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा हिंदी और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी पवन की इस फ़िल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘They Call Him OG’ डीवीडी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बन रही है। डीवीडी एंटरटेनमेंट्स इससे पहले एस एस राजामौली की साल 2022 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फ़िल्म आरआरआर का निर्माण भी कर चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Pawan Kalyan की फिल्म ‘They Call Him OG’ अगले साल 2024 में रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026