---Advertisement---

बॉयफ्रेंड शिखर संग Janhvi Kapoor ने ऐसे चुराई अनंत-राधिका के पूजा फंक्शन में लाइमलाइट, वीडियो देख लोग बोले “वाओ”

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding के लिए एक पूजा रखी गई थी जिसमें, Janhvi Kapoor और उनके बॉयफ्रेंड शिखर ने पूरे फंक्शन की लाइमलाइट चुरा ली है। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 11, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधीका मर्चेंट की शादी में अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। यहीं बता दें शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं और काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट की जा रही हैं। शादी को सफल बनाने के लिए अंबानी फैमिली ने बीती रात यानी 10 मई 2024 को एक स्पेशल पूजा रखी थी जिसमें, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को भी देखा गया। आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर ने अपने प्यार से पूरे फंक्शन की लाइमलाइट ही लूट ली है। चलिए जानते हैं कैसे।

बॉयफ्रेंड शिखर संग Janhvi Kapoor ने ऐसे चुराई फंक्शन की लाइमलाइट

अंबानी और राधीका मर्चेंट के लिए रखी गई इस पूजा में बाकी मेहमानों की तरह एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को भी एंट्री लेते देखा गया। इस बीच शिखर इशारे में एक्ट्रेस को कुछ कहते दिखाई दिए, जहां उनका फोन ऑन था और उनके मोबाइल में कपल की एक क्यूट सी तस्वीर लगी हुई है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शिखर के अपने वॉलपेपर को फ्लॉन्ट किया तो, जान्हवी शर्माने लगीं और हंसती नजर आईं।

कपल का प्यार देख खुश हुए यूजर्स

लोग कपल को एक साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं और जैसे ही दोनों की यह वीडियो वायरल हुई, वह सभी अपने-अपने क्यूट रिएक्शन देते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “वाओ” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “ये कपल बेस्ट है।” यही नहीं एक यूजर ने कमेंट किया “प्यार हो तो ऐसा।”

जान्हवी का वर्क फ्रंट

अगर बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो आपको बता दें, हाल में जान्हवी को मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया था। यहीं अब उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा, उलझ और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026