---Advertisement---

कैंसर पीड़ित Hina Khan का कदम-कदम पर साथ दे रहा है ये खास व्यक्ति, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा “तुम सबसे…

Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रीसेंट तस्वीर शेयर की और बताया एक खास व्यक्ति उन्हें कैंसर से लड़ने में मदद कर रहा है। चलिए जानते हैं वह कौन है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 24, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। बता दें, हिना इस खतरनाक बीमारी से खूब हिम्मत और अपनी पॉजिटिव एनर्जी से वॉरियर की तरह लड़ रही हैं। एक्ट्रेस को इस कठिन समय में कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, इसी बीच हिना ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से यह खुलास किया और बताया कि एक खास आदमी उन्हें कदम-कदम पर सपोर्ट कर रहा है। चलिए जानते हैं वह व्यक्ति कौन है और उन्हें कैसे सपोर्ट कर रहे हैं।

Hina Khan का कदम-कदम पर साथ दे रहा है ये खास व्यक्ति

बता दें, ब्रेस्ट कैंसर जैसी इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में हिना खान को और कोई नहीं उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल कदम-कदम पर मदद कर रहे हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए किया, दरअसल हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ कड़ी दिख रही हैं। इस पोस्ट पर हिना खान ने लिखा “रॉकी तुम सबसे अच्छे हो, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे” इसी के आगे एक्ट्रेस ने रॉकी को अपनी ताकत बताया और लिखा “मेरी ताकत।” इसी के साथ आपको बता दें रॉकी ने इस स्टोरी को रिपोस्ट किया और लिखा “माई लव।”

रॉकी ने किया हिना के लिए क्यूट पोस्ट

रॉकी जायसवाल एक्ट्रेस हिना खान को अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं और यही नहीं उनका बेहद ख्याल भी रख रहे हैं। बताते चलें हिना की तरह रॉकी ने भी कुछ दिनों पहले हिना खान के लिए एक क्यूट पोस्ट शेयर की और उसपर लिखा “जब वह मुस्कुराती है तो रोशनी तेज हो जाती है.. जब वह खुश होती है तो जिंदगी का मतलब समझ आता है.. जब वो मेरे साथ होती है.. मैं और भी ज्यादा जी लेता हूं.. जब मैं उसके साथ होता हूं.. इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता…उसका पसंदीदा खाना बनाया..वीकेंड स्पेशल मेरी लव के लिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026