---Advertisement---

Tiger 3: धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कहानी छू पाएगी दिल! फैंस को कैसी लगी सलमान-कैटरीना की फिल्म

Tiger 3: मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फैंस को यह फिल्म जहां ब्लॉकबस्टर लग रही है तो कुछ इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना की फिल्म चर्चा में है। वहीं फिल्म की खासियत इमरान हाशमी का विलेन किरदार तो शाहरुख का ऋतिक का कैमियो है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2023 10:30 पूर्वाह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 आज यानी 12 दिसंबर को रिलीज हो गयी है। दिवाली के मौके पर सलमान की यह फ्रेंचाईजी फिल्म किस तरह ब्लास्ट करती है यह देखना दिलचस्प है। फिल्म को लेकर लोगों पर अलग लेवल का जादू बरकरार है और ऐसे में दिवाली गिफ्ट पाकर सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सलमान और कैटरीना की फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में अपना पत्ता जमाने में कामयाब हुए हैं और अगर उन्हें फिल्म की जान कहें तो कहना गलत नहीं होगा। अगर आप इस फ्रेंचाईजी को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं लोगों को कैसी लगी यह फिल्म।

आखिर क्यों खास है यह फ़िल्म

किस फिल्म की बात करें तो टाइगर 3 वाकई एक धमाकेदार एक्शन फिल्म है सलमान खान अपने एक्शन अंदाज से लोगों का दिल जीते हुए नजर आए हैं वहीं दूसरी तरफ विलेन के किरदार में इमरान हाशमी को देख लोग चीटियां बजाने पर मजबूर है या फिल्म निश्चित तौर पर उन फैंस के लिए किसी ठोस से काम नहीं है जो सलमान के फिल्म में कुछ अलग देखना चाहते थे फिल्म की खासियत की बात करें तो निश्चित तौर पर शाहरुख खान का कैमियो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है न सिर्फ शाहरुख वाकी रितिक रोशन की फिल्म में कैमियो अंदाज से छा गए हैं एक साथ इतने तारा की फिल्म को भला लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिलना तो लाजमी है

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आई सलमान की फिल्म

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 2 घंटे 22 मिनट की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म आपको सीट पर बांधकर बैठने के लिए मजबूत कर देगी। वहीं सलमान खान के एक्शन पैक को देखने के बाद आप तालियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे। पठान की तरह स्पाई यूनिवर्स किया फिल्म भी आपके दिल को जीतने लेने के लिए काफी है। कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी तो हमेशा से एवरग्रीन रही है और एक बार फिर उन्होंने खुद को साबित किया। विलेन के किरदार में इमरान हाशमी भी लोगों को काफी पसंद आए हैं। जहां कुछ यूजर्स इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं वहीं दावा किया जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ कलेक्शन करेगी। दूसरी तरफ कुछ लोग इसे ठीक-ठाक फिल्म बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं इस तरह रिएक्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026