---Advertisement---

Tiger 3: इस दिन फैंस को मिलेगा ‘टाइगर का मैसेज’, टीजर देखने के लिए लोगों के बीच मची हलचल

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म की बात करें तो 'टाइगर 3' का नाम टॉप पर है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब टाइगर का मैसेज वीडियो जारी किया जाएगा और यह सिक्वल फिल्म को चाहने वाले फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 7:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब प्यार दिया। हालांकि फिल्म से अब तक कोई खास झलक नहीं दिखाई गई है इसलिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। हालांकि अब इस सब के बीच लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, जल्द टाइगर 3 का टीजर वीडियो यानी फर्स्ट इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज होने वाला है यह वीडियो।

कब रिलीज होगा वीडियो

अगर रिपोर्ट की माने तो टाइगर 3 का फर्स्ट वीडियो 27 सितंबर को जारी किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह टीजर वीडियो होगा हालांकि अब तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई है कि यह टीजर ही है। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे ‘टाइगर का मैसेज’ नाम दिया गया है। इस वीडियो और मैसेज को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाथ में बंदूक लेकर सलमान खान और कैटरीना कैफ का पोस्टर लोग सामने आया था जो काफी अलग था। वहीं अब वीडियो को देखने के लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आखिर क्यों खास है यह फिल्म

अगर रिपोर्ट की माने तो 300 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वाकई काफी खास होने वाली है। फैंस ही नहीं मेकर्स को भी इससे उम्मीद है। रिपोर्ट्स की माने तो 10 नवंबर को यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे और स्पेशल अपीयरेंस से फैंस का दिल जीत लेंगे। शाहरुख और सलमान को एक साथ देखना वैसे भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

Dhurandhar

मार्च 14, 2026

Allu Sirish

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Leave a Comment