---Advertisement---

Tiger 3 सेट से सामने आई अनसीन तस्वीरें, सलमान खान के दबंग लुक को देख फैंस की बढ़ी बेताबी

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' फिलहाल मोस्ट अवेटिंग फिल्म की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग से एक बार फिर तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें सलमान खान दबंग नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2023 3:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही फैंस को इम्प्रेस करने के लिए कई प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी फेमस फिल्म ‘टाइगर’ की तीसरी कड़ी काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रही है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में हैं जिसमें एक बार फिर सलमान दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इन तस्वीरों में।

क्या है तस्वीरों में खास

https://twitter.com/BEINGRADHE2727/status/1634479473096822784?s=20

वायरल हो रही तस्वीरों को पोस्ट कर एक यूजर ने कहा, “मैं केवल इतना कह सकता हूं कि टाइगर 3 के सेट से ये लीक तस्वीरें पहले से ही एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर वाइब्स दे रही हैं। फिल्म का लगभग 80% वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है। सरुक के विपरीत सलमान खान अपने स्वयं के स्टंट प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है।” इन तस्वीरों की बात करें तो एक्टर ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में सलमान नाव पर कैमरे के सामने खड़े हैं। वहीं एक और फोटो में वह अंडरग्राउंड में शूटिंग कर रहे हैं। तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्टर के लिए प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: PRIYANKA CHOPRA PRE-OSCAR PARTY में इन सितारों ने दी शिरकत, यहां देखें EXCLUSIVE तस्वीरें

लगातार लीक हो रही हैं तस्वीरें

वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ‘टाइगर 3’ के सेट से तस्वीर लीक हुई हो। इससे पहले इमरान हाशमी की तस्वीरें लीक हुई थी। वहीं पहले सलमान खान की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे ब्राउन दाढ़ी और अजीब लुक में नजर आ रहे थे। कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026