---Advertisement---

Tiger Nageswara Rao: एक्शन के साथ जुर्म की दुनिया का खात्मा करने आ रहे रवि तेजा! Trailer देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tiger Nageswara Rao: साउथ सुपरस्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में रवि तेजा का नाम टॉप पर शुमार है। अपनी फिल्मों से दमखम दिखाने वाले इस एक्टर की अपकमिंग फिल्म टाइगर नागेश्वर राव का ट्रेलर जारी किया गया। कहने में दो राय नहीं है कि इस ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोगों की ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger Nageswara Rao: साउथ सुपरस्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में रवि तेजा का नाम टॉप पर शुमार है। अपनी फिल्मों से दमखम दिखाने वाले इस एक्टर की अपकमिंग फिल्म टाइगर नागेश्वर राव का ट्रेलर जारी किया गया। कहने में दो राय नहीं है कि इस ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोगों की बोलती बंद हो गई। उनके खौफनाक अंदाज और अवतार को देख लोग हैरान रह गए। फिल्म के ट्रेलर के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में रवि की यह पहली पैन इंडिया फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही एक्साइटमेंट बरकरार है। ट्रेलर में वह अपने धांसू अंदाज से तहलका मचाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर को देख लोगों की ही बोलती बंद

इस शानदार और धांसू ट्रेलर को हिंदी वर्जन में भी जारी किया गया है जिसमें एक्शन का खूब तड़का लगा है और इसकी कोई कमी नहीं है। वामसी कृष्कृष्णा नायडू- वामसी कृष्णा अकेल्ला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अपराध की दुनिया की जिस तरह झलक दिखाई गई है वह किसी के भी दिल को दहलाने के लिए काफी है। इसमें रवि तेजा का एक्शन अंदाज फुल ऑन मोड पर है जो लोगों को बेकरार करने के लिए है। ऐसे में फिल्म पर लोगों की नजरे हैं जिसमें अनुपम खेर और लीड एक्ट्रेस के तौर पर नूपुर सेनन नजर आने वाली है।

यहां देखें ट्रेलर:-

कब रिलीज होगी यह पैन इंडिया फिल्म

मारपीट और एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभिषेक अग्रवाल आर्ट यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 132000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस ट्रेलर को लोग ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही रवि तेजा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।जहां तक फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह 20 अक्टूबर को दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Leave a Comment