---Advertisement---

Tiku Weds Sheru: आधी उम्र की इस एक्ट्रेस को Kiss करने की वजह से मुसीबत में फंसे नवाजुद्दीन, यूजर्स ने लगाई फटकार

Tiku Weds Sheru: नवाजुद्दीन सिद्धकी किसी भी किरदार को इस तरह निभाते हैं जैसे वह उनके लिए ही फिट हो। उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो जाते हैं और इस बीच एक बार से नवाज चर्चा में हैं। हर फिल्म में अपने किरदार से लोगों को खूब इंप्रेस करने वाले यह एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Tiku Weds Sheru
Follow Us
---Advertisement---

Tiku Weds Sheru: नवाजुद्दीन सिद्धकी किसी भी किरदार को इस तरह निभाते हैं जैसे वह उनके लिए ही फिट हो। उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो जाते हैं और इस बीच एक बार से नवाज चर्चा में हैं। हर फिल्म में अपने किरदार से लोगों को खूब इंप्रेस करने वाले यह एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। इस फिल्म में वह टीवी की कभी चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी अवनीत कौर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आ रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘टिकु वेड्स शेरू’ की जिसमें अवनीत और नवाज साथ में नजर आने वाले हैं। बीते दिन ट्रेलर जारी होने के बाद हंगामा भी चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आखिर क्यों भड़के यूजर्स

फिल्म ‘टिकु वेड्स शेरू’ के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। दरअसल लोगों को यह बात हजम नहीं हो पा रही है कि 21 साल की एक्ट्रेस 49 साल के एक्टर को किस कर रही है। दरअसल ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि अवनीत अपने से दोगुनी उम्र के एक्टर यानी नवाजुद्दीन को लिप लॉक करती हुई नजर आती है। इस किस की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं और उनका कहना है कि फिल्म में कुछ भी दिखाया जाता है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

कुछ इस तरह नवाज हो रहे ट्रोल

https://twitter.com/Katariya_007/status/1669041497013112833?s=20

एक यूजर ने कहा, “अवनीत कौर और नवाजुद्दीन का वो सीन बहुत ही भयानक है..कंगना फिल्म की प्रोड्यूसर हैं.. कोई भी व्यक्ति अपने समझदार दिमाग में उस फिल्म/दृश्य को आगे बढ़ने की अनुमति क्यों देगा.. आयु का अंतर 28 फू (राजा वर्ष .. उसके बाप की उम्र का है …) है।”

https://twitter.com/being_adhiraj/status/1669019920695451649?s=20

यह है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो नवाज के लिए शादी का रिश्ता आया है। नवाज अवनीत को देख दिल हार जाते हैं वहीं एक्ट्रेस यह शादी मुंबई जाने के लिए करती है। बाद में दोनों के बीच प्यार हो जाता है। एक्ट्रेस के कई सपने होते हैं जिसे पूरा करने के लिए नवाज हर हद पार करते हुए नजर आते हैं। फिल्म की कहानी काफी सिंपल और अलग है। इसमें दोनों स्टार्स काफी इंप्रेसिव नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच जादू चला रहे हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026