---Advertisement---

दूसरों की बात को अनसुना करते हैं यश! क्यों Toxic को बताया इंडियन फिल्म, एडवांस बुकिंग के लिए देखें कैसे टूट पड़े फैंस

Toxic: यश की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप में स्टार कास्ट अपनी अपनी बात करते हुए नजर आते हैं। जानिए क्यों खास होने वाली है यह फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2026 2:13 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वह घड़ी नजदीक आ गई है और टॉक्सिक के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यश ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इसकी जानकारी दी और लाइव अपडेट शेयर करते हुए दिखे। जहां वीडियो में खास फलों को संजोकर बनाया गया है जहां टॉक्सिक एक्टर खुद इस बात पर हामी भरते हैं कि वह किसी की बात को नहीं सुनते हैं। इस दौरान एक्टर ने यह भी कहा कि यह फिल्म नहीं बल्कि इंडियन फिल्म है। वहीं दूसरी तरफ एडवांस बुकिंग में जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है यह वाकई शॉकिंग है।

टॉक्सिक को लेकर क्या बोले यश और स्टार कास्ट

एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से यश ने कहा क्यों यह फिल्म खास बनने वाली है। जहां वीडियो में पुराने सीन्स को दिखाया गया है जहां ट्रेलर लॉन्च के दौरान स्टार कास्ट अपनी अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। इस दौरान टॉक्सिक एक्टर कहते हैं कि वह किसी की भी नहीं सुनते हैं और दूसरों की बातों को अनसुना करते हैं। उनके मुताबिक यह यश की नहीं बल्कि इंडियन फिल्म है। वही नयनतारा यह कहती हुई नजर आती है कि यश की तरह मेहनत करने वाला एक्टर आज तक उन्होंने नहीं देखा है। कियारा ने बताया कि टॉक्सिक से पहले और टॉक्सिक के बाद का सफर उन्होंने तय किया है।

Toxic ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल

टॉक्सिक एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैक्निलक की रिपोर्ट में बताया गया है कि कन्नड़ में फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा बताया जा रहा है तो वहीं हिंदी में 90 करोड़ का कलेक्शन होने के साथ ही पूरे भारत में 3.74 करोड रुपए की कमाई हुई है। ब्लॉक सीट पर 8.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन देखा जा रहा है। ऐसे में इतना तो तय है की ओपनिंग डे पर टॉक्सिक धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7

अगस्त 21, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7

अगस्त 21, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 21, 2026

Govinda

अगस्त 21, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 21, 2026

Khatron Ke khiladi 15

अगस्त 20, 2026