---Advertisement---

Toxic टीजर पर मिले 200 मिलियन व्यूज के बीच क्या करना पड़ेगा डिलीट, कब्रिस्तान के बाहर अश्लीलता दिखाकर यश ने क्रिश्चियन समुदाय से लिया पंगा

Toxic: टॉक्सिक टीजर को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी जारी है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर इसे लेकर नए बवाल की चर्चा हो रही है। जहां क्रिश्चियन समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नई मांग की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 2:02 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2026 3:32 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: यश की टॉक्सिक धुरंधर 2 से 19 मार्च 2026 को टकराने वाली है लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इस सबके बीच क्रिश्चियन समुदाय की तरफ से इसे लेकर नई कंट्रोवर्सी की शुरुआत हो गई है। कहा जा रहा है कि क्रिश्चियन ग्रुप ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंची। जहां कहा गया है कि यह क्रिश्चियन समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। गौरतलब है कि नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने फिल्म चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के साथ-साथ राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी और सीबीएफसी के पास टॉक्सिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

यश की टॉक्सिक को लेकर क्यों हो रहा बवाल

रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने कहा है कि माइकल द आर्कएंजल को दिखाने वाले सीन पर उन्हें आपत्ति है। इस सीन को निराधार और गलत बताते हुए यह कहा गया कि यह उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और बेइज्जती के बराबर है। इसके अलावा नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने इसे तुरंत हटाने की मांग की है और टॉक्सिक टीजर को यूट्यूब के साथ-साथ अलग प्लेटफार्म से जल्द से जल्द हटाने का आग्रह करते हुए नजर आए।

 

कब्रिस्तान में एक्शन कर फंसे यश

इसके साथ ही क्रिश्चियन समुदाय की तरफ से टॉक्सिक टीजर को लेकर यह भी कहा गया कि इसमें जो अश्लीलता दिखाई गई है वह सरासर अनुचित है और एक पूजनीय धार्मिक व्यक्ति का अपमान करता है। कब्रिस्तान जैसे पवित्र स्थान पर एक्शन से भरपूर सीक्वेंस दिखाए गए हैं और अश्लील सीन्स दिखाए गए हैं जो पूरी तरह से गलत है और यह हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब टॉक्सिक टीजर विवादों का सामना कर रही हो।

 

Toxic को लेकर बवाल के बीच टीजर ने मचाया हड़कंप

19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली टॉक्सिक के टीजर को लेकर विवादों का सिलसिला लगातार जारी है जहां यश राया के किरदार में नजर आने वाले वाले हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। टॉक्सिक टीजर को बवाल के बीच 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026