---Advertisement---

Toxic Teaser: ‘यह जंग अलग है…’ कमजोर दिल वाले यश के इस खतरनाक अवतार को देखें संभलकर, ओवरलोडेड वायलेंस ने उड़ाया गर्दा

Toxic Teaser: यश के टॉक्सिक का टीजर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आपकी धड़कन बढ़ जाएगी। अगर मारधाड़ आपको पसंद नहीं है तो इससे दूर रहने में ही आपकी भलाई है।आइए जानते हैं क्या इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Toxic Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Teaser: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले अनाउंसमेंट लुक से उन्होंने गर्दा उड़ाया था और अब इस टीजर से तूफान मचाने के लिए आ गए है। हालांकि इस सबके बीच कमजोर दिल वाले भूलकर भी देखने की गलती ना करें क्योंकि मार काट और खून खराबे से बड़ी हुई टॉक्सिक टीजर देखकर शायद आपके भी दिल कांप जाए। हालांकि फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और इसे 3000 करोड़ लोडिंग बता रहे हैं। दिलचस्प बात है कि इसकी तकरार बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होने वाली है। वहीं फिर से टॉक्सिक टीचर के अंत में यह कहा गया कि डैडी वापस आ गया है।

यश की टॉक्सिक टीजर में जबरदस्त डायलॉग

Credit- KVN PRODUCTIONS

टॉक्सिक टीजर की बात करें तो इसमें यश की आवाज आती है कि “यह जंग अलग है और उनकी मक्कारी भी अलग है। टकराना भारी पड़ेगा जिद छोड़ दो खत्म हो गया। और जब मैं कहूं कि खत्म हो गया तो खत्म हो गया।” इस बात में कोई शक नहीं है कि टॉक्सिक टीजर में भर भर कर खून खराब और ओवर द लाउड वायलेंस को दिखाया गया है जिसे देखने के लिए आपको इस तरह की फिल्म में इंटरेस्ट होने की जरूरत है।

Toxic Teaser को मिलेगी कंट्रोवर्सी या फटेगा रिकॉर्ड

टॉक्सिक टीजर को देखने के बाद यश के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और इसे केजीएफ से भी बड़ी फिल्म बताने लगे हैं। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि सोशल मीडिया पर पहले ही अनाउंसमेंट टीचर पर काफी कंट्रोवर्सी बरकरार रहा है। अब ऐसे में यह मारधाड़ वाली टीजर क्या मोड़ लेने वाली है यह देखना दिलचस्प हो सकता है लेकिन इसे देखकर लोगों का कहना है कि यश ने तबाही मचा दी है
एक ने कहा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड फटेगा कंफर्म।

क्या टॉक्सिक की वजह से धुरंधर 2 को मिलेगी पटखनी

गौरतलब है कि टॉक्सिक सोशल मीडिया पर इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि 19 मार्च 2026 को ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी आ सकती है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली टॉक्सिक फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया भी दिखाई देने वाली है। वहीं कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और इंग्लिश में यह रिलीज होगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

फ़रवरी 20, 2026

Raipur Viral Video:

फ़रवरी 20, 2026

Assi Movie Review

फ़रवरी 20, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 20, 2026

O'Romeo Box Office Collection Day 7

फ़रवरी 20, 2026

Eric Dane

फ़रवरी 20, 2026