Toxic: गालियों, हिंसा, और अश्लीलता का कॉकेटल होगी यश की ‘टॉक्सिक’ ! यूके की रेटिंग से क्यों हिला ग्लोबल मार्केट?

Toxic: साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को यूके सेंसर बोर्ड ने ऐसी रेटिंग दी है, जिसे जानने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि ये फिल्म काफी अश्लील और खून खराबे से भरी हो सकती है।

Toxic

Picture Credit: Google

Toxic: साउथ सुपर स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को ग्लोबली रिलीज की जा रही है। इस मूवी में उनका खूंखार अवतार देखने के लिए दुनियाभर के फैंस बेताब हैं। टॉक्सिक में साउथ से लेकर बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है।  मूवी के ट्रेलर में भले ही एक भी विवादित या फिर उत्तेजित सीन ना हो लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन से मिली रेंटिग ने ग्लोबल मार्केट को हिला दिया है।

Toxic को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन  ने कितनी रेटिंग दी है? 

कियारा आडवाणी और यश की मूवी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को  ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने 18 + की रेटिंग दी है। इस फिल्म को सिर्फ एडल्ट लोग ही देख सकते हैं। यश की मूवी को हिंसा, अश्लील सीन, खून खराबा , खौफ, गालियों, नशीली चीजों और यौन हिंसा के लिए 5 में से 5 की रेटिंग दी गई है। इस रेंटिग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये मूवी अत्यधिक हिंसक, मारपीट, टॉर्चर, अश्लील और विवादित होने वाली है। ये फिल्म धुरंधर और एनिमल से भी खतरनाक साबित होने वाली है। वहीं, इसे एडल्ट का भारतीय सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। ये मूवी 3 घंटे 15 मिनट के आस-पास की बताई जा रही है।

यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म की, स्टोरी, स्टारकास्ट 

‘टॉक्सिक’ फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्ममेकर गीतु मोहनदास ने बनाया है। मूवी नें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म का बजट 1000 हजार करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। ये एक गैंगेस्टर के ईर्ग-गिर्द घूमती, प्यार, वफादारी और धोखे पर पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को ओणम के त्योहार पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में कन्नड़ , अंग्रेजी . हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है।

‘टॉक्सिक’ फिल्म की एडवांस बुकिंग

आपको बचा दें, ‘टॉक्सिक’ फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरु हो चुकी है, वहीं 21 अगस्त से भारत में भी शुरु हो रही है। पहले ही दिन इसने 1 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ऐसी उम्मीद है एडवांस बुकिंग से टॉक्सिक 600 करोड़ के आस-पास कमा सकती है। दुनियाभर में इसे 12000 स्क्रीन्स मिली हैं। वहीं, BookMyShow पर इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इंटरेस्ट दिखाया है।

 

 

 

Exit mobile version