---Advertisement---

साड़ी में खूबसूरत नारी! Tripti Dimri के इस अंदाज को देख मचल उठा चाहने वालों का मन, ‘भूल भुलैया 3’ एक्ट्रेस के Video ने मचाई हलचल

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर चर्चा में है यह वीडियो, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, हटके दिखा हसीना का अंदाज, आइए देखते हैं यहां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2024 6:03 अपराह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) वह जिसे आज नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है। बहुत जल्द वह  ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa) में नजर आने वाली है लेकिन इस सबके बीच उनका लेटेस्ट साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसे vदेखने के बाद आप भी क्रेजी हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी नजाकत और खूबसूरती की तारीफ करते आप नहीं थकेंगे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस लुक को देखने के बाद सनसनी मच गई है। साड़ी को वह जिस खूबसूरती से स्टाइल करती हुई दिखीं वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।

Tripti Dimri का साड़ी वाला लुक

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देखेंगे कि तृप्ति डिमरी येलो साड़ी को स्टाइल करती हुई नजर आ रही है। यह साड़ी काफी खूबसूरत है जिस पर हैवी वर्क है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। इसके साथ ही चुनरी प्रिंट लाल ब्लाउज से तृप्ति इस साड़ी को स्टाइल करती हुई नजर आ रही हैं। जहां तक मेकअप की बात करें तो यह काफी ग्लौसी और न्यूड है जिसमें उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।

Tripti Dimri के एक्सेसरीज पर अटकी नजरें

साड़ी के अलावा लोगों की नजरें उनकी ज्वेलरी पर भी अटक गई जहां उन्होंने चोकर नेकलेस को स्टाइल किया है। इसके साथ वह बिना इयररिंग्स के दिखीं विदाउट इयररिंग्स उनका यह साड़ी लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है और देखने वाले तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज वाकई जबरदस्त है और फैंस इस पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। लोग उन्हें नेशनल क्रश, खूबसूरत तो ‘साड़ी में खूबसूरत नारी’ बता रहे हैं।

Tripti Dimri की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी बहुत जल्द विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव के साथ दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 भी है जिसमें विद्या बालन भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026