---Advertisement---

बड़ी सी स्माइल, स्टाइलिश ड्रेस में लोगों को दीवाना बना रही Tripti Dimri, शरमाती नजर आई ‘भूल भुलैया 3’ एक्ट्रेस

Tripti Dimri: तृप्ति का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में, अलग अंदाज में दिखीं हसीना। देख लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ, आप भी देखें एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2024 10:55 पूर्वाह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ ‘बैड न्यूज़‘ (Bad Newz) में नजर आने वाली तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। ‘एनिमल’ रिलीज के बाद सक्सेस आसमान छू रही है। इस सबके बीच वह किसी न किसी वजह से फैंस को लुभाती रहती है। अभी हाल ही में फैंस के डिमांड पर उनकी फिल्म लैला मजनू को एक बार फिर से रिलीज किया गया जो उनकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है। वहीं अब ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) एक्ट्रेस तृप्ति का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टाइलिश ड्रेस में किलर पोज देती नजर आई और लोगों की निगाहें क्यूटनेस पर अटक गई।

इस अंदाज में नजर आई Tripti Dimri

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह चिक को-ऑर्ड में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट को वह जिस तरह स्टाइल कर रही है वह उनके फैशन सेंस को टॉप करने के लिए काफी है। एक्ट्रेस अपने लुक को सिल्वर नेकलेस और सिंपल इयररिंग्स के साथ फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। इसके साथ सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल उनके चिक लुक को अलग टच देने के लिए काफी है। कहने में दो राय नहीं है कि तृप्ति का यह लुक वाकई लोगों को लुभाने के लिए बेस्ट है और वह अपने अंदाज में छा गई।

Tripti Dimri को देख फैंस कर रहे खूब तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और उन्हें रियल दिवा, क्वीन और खूबसूरत बता रहे हैं। फैंस एक बार फिर एनिमल एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। उनकी तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह सच है कि तृप्ति भी फैंस को दीवाना बनाना खूब जानती है।

Kartik Aaryan संग दिखेंगी Tripti Dimri

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति बहुत जल्द कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो वाकई काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026